Adani Share Price: घरेलू बाजार के नए रिकॉर्ड के बीच सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अडानी समूह के शेयरों में भी रिकवरी दिखी गई. हालांकि आज की रिकवरी इनके कुछ खास काम नहीं आई, क्योंकि समूह के ज्यादातर शेयरों के लिए यह नुकसान वाला लगातार छठा सप्ताह साबित हुआ.

सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 3 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 7 शेयरों के भाव में तेजी आई. इनमें से 4 शेयरों के भाव में तो 1 से 2 फीसदी तक की तेजी आई.

इनके भाव में अच्छी तेजी

कारोबार समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा अडानी पावर (Adani Power) को हुआ. इसके भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी आई. अडानी ग्रीन (Adani Green) करीब 1.80 फीसदी की बढ़त में रहा. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.

इन्हें भी हुआ फायदा

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) आज करीब 0.60 फीसदी मजबूत हुआ. वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी (ACC) के भाव भी फायदे में रहे.

इन शेयरों को हुआ नुकसान

दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) जैसे शेयर आज नुकसान में रहे. हालांकि अडानी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के भाव में मामूली गिरावट आई, वहीं अडानी ट्रांसमिशन करीब 0.50 फीसदी के घाटे में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज2376.850.60
अडानी ग्रीन964.051.78
अडानी पोर्ट्स726.451.25
अडानी पावर241.851.90
अडानी ट्रांसमिशन742.15-0.47
अडानी विल्मर

398.85

-0.05
अडानी टोटल गैस634.250.64
अंबुजा सीमेंट416.40-0.10
एसीसी1775.200.24
एनडीटीवी223.251.34

लगातार छठे सप्ताह नुकसान

अडानी समूह के शेयर आज के कारोबार में भले ही तेजी में रहे, लेकिन यह सप्ताह उनके लिए खराब ही साबित हुआ. सप्ताह के दौरान समूह के ज्यादातर शेयर नुकसान के साथ बंद हुए यानी साप्ताहिक आधार पर उनके भाव में गिरावट आई. इस तरह अडानी समूह के लिए लगातार छठा सप्ताह नुकसान वाला रहा.

घरेलू बाजार का नया रिकॉर्ड

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज फिर नया रिकॉर्ड बना दिया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 502 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 66,060.90 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी करीब 151 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 19,564 अंक के पार बंद हुआ. यह दोनों सूचकांकों का नया क्लोजिंग हाई लेवल है. दोनों ने कारोबार के दौरान नया ऑल टाइम हाई लेवल भी बनाया.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग कराएगी सरकार को तगड़ा फायदा, इस फैसले से खजाने में आएंगे 20 हजार करोड़