केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आयोग को अगले महीने की 3 नवंबर 2026 को एक साल पूरा हो जाएगा. अब इसकी रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा में 6 महीने ही बचे हैं. ऐसे में कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि नई सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन को लेकर तस्वीर कब तक साफ होने वाली है.

Continues below advertisement

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. इसे अपनी सिफारिशें तैयार करके सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस हिसाब से आयोग को मई 2027 तक रिपोर्ट देनी है. आइये इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

8वें वेतन आयोग ने क्या काम किया?आयोग अभी कर्मचारियों, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठनों से सुझाव और मांगें जुट रहा है. ऐसा करने से अलग-अलग विभागों की जरूरत समझ आएगी और वेतन, भत्ता, पेंशन पर सिफारिश तैयार हो पाएगी. आयोग की दी गई जारी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली समेत कई शहरों में बैठक की गई हैं. हाल ही में 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में भी आयोग ने संबंधित संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. इससे पहले बेंगलुरु, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों में भी बैठकें आयोजित की गई थीं.

Continues below advertisement

एक बैठक आज, 28 अक्टूबर को भी है. लेकिन फिर भी अभी तक आयोग की ओर से नई बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर या पेंशन में बढ़ोतरी का अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. अभी कर्मचारियों को और इंतजार करना होगा.

कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?सरकार ने आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर सिफारिशें देने को कहा है. इस समयसीमा के अनुसार, रिपोर्ट मई 2027 तक आनी चााहिए. फिर भी कुछ लोगों ने उम्मीद जताई है कि अगर आयोग का काम समय पर पूरा हो जाता है तो रिपोर्ट फरवरी या फिर मार्च 2027 में भी आ सकती है.

सैलरी का हिसाब कब होगा? वेतन आयोग की रिपोर्ट आते ही कर्मचारियों की सैलरी अपने आप नहीं बढ़ जाती है. सबसे पहले आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपता है. इसके बाद सरकार उन पर विचार करती है और मंजूरी के बाद लागू करने से जुड़ा फैसला जारी करती है. लेकिन अब इस पूरी प्रोसेस में कितना समय लगेगा इसके बारे में बोलना जरा मुश्किल है. 

फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? 8वें वेतन आयोग में भी सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की हो रही है. इसी के आधार पर तो बेसिक सैलरी में बदलाव होगा है. कर्मचारी संगठन अपनी-अपनी मांगें तो रख रहे हैं, लेकिन आयोग ने अभी तक किसी फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की है.

कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?