केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. इस समय जो सबसे ज्यादा बड़ा चर्चा का विषय है वो है फिटमेंट फैक्टर. क्योंकि इसी से कर्मचारियों की सैलरी तय होती है. ऐसे में आइये समझते हैं फिटमेंट फैक्टर का गणित क्या कहता है.

Continues below advertisement

हालांकि फिलहाल 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है. चर्चा के मुताबिक 1.83, 2.00, 2.57, 3.83 और 4.00 जैसे आंकड़ों को लेकर चर्चा चल रही है. तो आइये जानते हैं कि कितने फिटमेंट फैक्टर पर कितनी सैलरी बढ़ेगी.

अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर में कितनी होगी बेसिक सैलरी?अलग- अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अलग- अलग सैलरी बढ़ती है. तो आइये समझते हैं इसका गणित और जानते हैं कि 7वें वेतन आयोग की मौजूदा बेसिक सैलरी के आधार पर 8वें वेतन आयोग की बेसिक सैलरी में संभावित किकितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

Continues below advertisement
पे लेवलअभी की बेसिक सैलरीफैक्टर 1.83फैक्टर 2.00फैक्टर 2.57फैक्टर 3.83फैक्टर 4.00
लेवल 118,000 रुपये32,940 रुपये36,000 रुपये46,260 रुपये68,940 रुपये72,000 रुपये
लेवल 219,900 रुपये36,417 रुपये39,800 रुपये51,143 रुपये76,217 रुपये79,600 रुपये 
लेवल 321,700 रुपये39,711 रुपये43,400 रुपये55,769 रुपये83,111 रुपये86,800 रुपये
लेवल 425,500 रुपये46,665 रुपये51,000 रुपये65,535 रुपये97,665 रुपये1,02,000 रुपये 
लेवल 529,200 रुपये53,436 रुपये58,400 रुपये75,044 रुपये1,11,836 रुपये1,16,800 रुपये 
लेवल 635,400 रुपये64,782 रुपये70,800 रुपये90,978 रुपये1,35,582 रुपये1,41,600 रुपये
लेवल 7 44,900 रुपये82,167 रुपये89,800 रुपये1,15,393 रुपये1,71,967 रुपये1,79,600 रुपये

कौन सा फिटमेंट फैक्टर मिलने की है संभावना?वैसे तो किसी भी बैठक में फिलहाल फिटमेंट फैक्टर तय नहीं किया गया है. लेकिन अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने इसकी अलग- अलग मांग की है. तो वहीं कई विशेषज्ञों का अनुमान भी अलग अलग है. कई कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों की ओर से 3.83 से 4.00 फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है.

कब आएगी रिपोर्ट?बता दें कि 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए नवंबर 2025 में गठन के बाद 18 महीने का समय दिया गया है. इसके अनुसार रिपोर्ट की समय-सीमा मई 2027 तक है. रिपोर्ट आने के बाद भी सिफारिशों को लागू करने में समय लग सकता है. 

ये भी पढ़ें: Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा