7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे थे तो आज कुछ राज्य सरकार के कर्मचारियों को तोहफा मिला है. जी हां... केंद्र सरकार के बाद अब कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है यानी इस राज्य के कर्मचारियों को अब बड़ी हुई सैलरी मिलेगी.
जानें कितना मिलेगा बढ़ा हुआ डीएआज राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य कर्मचारियों को 24.50 फीसदी की जगह अब 27.25 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से मिलेगा. इसके अलावा सरकार के इस फैसले का फायदा पेंशनर्स को भी मिलेगा.
सरकार ने रिवाइज किया डीएकर्नाटक सरकार ने मंगलवरा को महंगाई भत्ता रिवाइज करने का फैसला लिया है. इस आदेश के बाद राज्य के सभी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. बता दें इससे पहले राज्य सरकार ने पिछले साल महंगाई भत्ता बढ़ाया था.
केंद्र सरकार भी बढ़ा चुकी है डीएआपको बता दें राज्य सरकार से पहले मोदी सरकार भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर चुकी है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जिसका फायदा देश के 1.16 करोड़ कर्मचारियों और पेंशभोगियो को मिला था.
यह भी पढ़ें: Pakistan Rupees: पाकिस्तान के बुरे हाल! पहली बार रुपये 185 के पार, डॉलर के मुकाबले हुई रिकॉर्ड गिरावट
Stock Market: कल की तेजी के बाद आज फिसला बाजार, सेंसेक्स 435 अंक लुढ़का, निफ्टी 17900 के करीब बंद
