देखिए क्या हुआ जब GQ Awards में अचानक एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से हुआ अनुष्का शर्मा का सामना
कल मुंबई में GQ Awards का आयोजन हुआ जिसमें आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीना फर्नांडिस और सयानी गुप्ता सहित कई बड़े सितारे पहुंचे. लेकिन इस अवॉर्ड शो में सबकी निगाहें अभिनेता रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा पर रहीं.
(Photos: Manav Mangalani)
दोनों जब अचानक रेड कार्पेट पर मिले तो थोड़े असहज दिखे लेकिन दोनों से कैमरे के सामने इस स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला.
बता दें कि इन दोनों सितारों ने फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था और इस वक्त इनके डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं.
अनुष्का ने जैसे ही रणवीर सिंह को देखा, आगे बढ़ीं और गले लगाया. इसके बाद रणवीर सिंह ने उन्हें कैमरे के लिए पोज देने के लिए आगे जाने को कहा. @ranveersingh greets @anushkasharma like a gentleman at #GQAwards _____________________________________ #RanveerSingh #AnushkaSharma #Greetings #Live #Candid #Celeb #GQExclusive #RedCarpet #MOTY #MenOfTheYear A post shared by GQ India (@gqindia) on Sep 22, 2017 at 9:55am PDT
ये तस्वीरें आज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
अनुष्का शर्मा यहां ब्लैक गाउन में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं.
यहां पर अनुष्का शर्मा को Woman Of The Year के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
वहीं रणवीर सिंह को यहां पर 'इंटरटेनर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड दिया गया.
(Photos: Manav Mangalani)
वहीं रणवीर सिंह भी यहां ब्लैक सूट में पहुंचे.