देहरादून एयरपोर्ट पर इस अंदाज में साथ-साथ दिखें विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें...
लेकिन अभी इन दोनों स्टार्स के फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा!
इसके बाद ही यशराज फिल्म ने भी बयान जारी करके कहा है कि इन दोनों के सगाई की खबरें गलत हैं.
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट पिछले कुछ दिनों से ऋषिकेश से 21 किलोमीटर दूर आनंदा स्पा एंड रिजॉर्ट्स में ठहरे थे. बुधवार रात लगभग 10 बजे होटल आनंदा से अनुष्का और विराट साथ निकले. अनुष्का के गुरु का आश्रम हरिद्वार के पास पथरी गांव में हैं. लोगों को लग रहा था कि जब अनुष्का उत्तराखंड में होती हैं बाबा के आश्रम जरूर आती हैं. इस बार भी यही हुआ. बुधवार रात अनुष्का शर्मा और विराट कोहली गुरु जी मिलने उनके आश्रम पहुंचे थे. इसके बाद जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गईँ वैसे ही ये अटकलें लगने लगीं कि दोनों सगाई करने वाले हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को एकसाथ देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि ये दोनों एक जनवरी को सगाई करने वाले हैं. लेकिन बाद में खुद विराट कोहली ने ऐसी खबरों का खंडन किया था.
विराट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर हम करेंगे तो इसे किसी से छुपाएंगे नहीं. कुछ चैनल्स गलत खबरें फैला कर आपको कन्फ्यूज़ करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इस कन्फ्यूज़न को दूर करते हैं.’
अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया, ‘अनुष्का और विराट की सगाई की खबरें झूठी हैं. वे दोनों छुट्टियां मनाने के लिए देहरादून पहुंचे हैं.’