स्मिता पाटिल अवॉर्ड लेने के बाद पिछले दरवाजे से चुपचाप चली गईं कैटरीना कैफ!
इस समारोह में अभिनेत्री जूही चावला और पूनम ढिल्लो को भी सम्मानित किया. अवॉर्ड लेने के बाद ये दोनों अभिनेत्रियां मीडिया से रूबरू हुईं. यहां पर जूही चावला ने कैटरीना को अवॉर्ड देने का समर्थन किया.
कैटरीना कैफ जब ये अवॉर्ड ले रही थीं उस वक्त बाहर मीडिया बाहर उनका रिएक्शन लेने का इंतजार कर रही थी. (Manav Mangalani)
ऐसा माना जा रहा है कि कैटरीना ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो अपने ऊपर उठ रहे सवालों के जवाब नहीं देना चाहतीं. (Manav Mangalani)
लोगों ने कैटरीना को शुभकामनाएं नहीं दी बल्कि उनका मजाक उड़ाया. लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ को ये अवॉर्ड देना स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्री का अपमान है. (Manav Mangalani)
कल मुंबई में आयोजित एक समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्मिता पाटिल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. लेकिन इस अवॉर्ड को लेने के बाद उन्होंने जो किया उसे जानकर वाकई उनके फैंस निराश होंगे. (Manav Mangalani)
हालांकि अवॉर्ड लेने के बाद समारोह में कैटरीना ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि कला में सबसे महत्वपूर्ण चीज कोई है तो वह सच्चाई है और मैं वादा कर सकती हूं कि इस कला के प्रति मेरा प्रयास ईमानदारी भरा है जिसने मुझे मेरे जीवन में उद्देश्य दिया है.’’ (Manav Mangalani)
इससे पहले ये अवॉर्ड तन्वी आजमी, श्रीदेवी, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, विद्या बालन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को मिल चुका है. (Manav Mangalani)
लेकिन कैटरीना कैफ मीडिया से बचना चाहती थीं और उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई निराश हैं. अवॉर्ड मिलने के तुरंत बाद कैटरीना कैफ उस समारोह स्थल के किचन में गईं और पिछले दरवाजे से चुपचाप वहां से निकल गईं. (Manav Mangalani)
आपको बता दें कि इस समारोह से पहले ऐसी कोई खबर नहीं थी कि कैटरीना कैफ मीडिया से बातचीत करेंगी. लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि कैटरीना अवॉर्ड लेने के मीडिया से मुखातिब होंगी और अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगी.
आपको बता दें कि जब कैटरीना को ये अवॉर्ड देने का ऐलान हुआ तो इसका खूब मजाक उड़ाया गया. (Manav Mangalani)
कैटरीना कैफ फेसबुक पर भी एक्टिव हैं और अपने अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट करती रहती हैं लेकिन इस अवॉर्ड को लेने के बाद कैटरीना ने फेसबुक पर भी कुछ नहीं लिखा. (Manav Mangalani)
जहां इस तरह के अवॉर्ड मिलने के बाद एक्टर्स काफी खुश होते हैं और सामने आकर फैंस और मीडिया से अपनी खुशी के पल को साझा करते हैं वहीं कैटरीना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. (Manav Mangalani)
आपको बता दें कि स्मिता पाटिल ‘बाजार’, ‘भूमिका’, ‘अर्थ’, मिर्च मसाला, अर्द्ध सत्य और मंडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. (Manav Mangalani)