कभी सीक्रेट शादी की खबर से फैंस को किया था हैरान, अब शेयर की प्रेग्नेंसी की खबर
आईएएनएस | 08 Nov 2018 03:25 PM (IST)
1
सुरवीन ने कहा, हां, अब चमत्कार होने वाला है. इस चमत्कार को जीवन कहते हैं. मेरे अंदर नया जीवन पल रहा है.
2
अपनी गर्भवती होने का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक संदेश में लिखा, जीवन में जब जो घटना होता है, वह तब घटित है. अब यह इस पल में हो रहा है. हमारे खुशहाल जीवन में अब और भी खुशियां आने वाली हैं.
3
सुरवीन ने कहा कि वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं.
4
इस संदेश के साथ सुरवीन ने अपने पति और व्यापारी अक्षय ठक्कर के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की.
5
अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कुछ माह पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और उन्होंने अब एक और खुलासा किया है.