In Pics: सोनम की मेंहदी सेरेमनी में इमोशनल दिखे बोनी कपूर और दोनों बेटियां

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी सोनम की मेहंदी में पहुंची. इस दौरान वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहने नजर आईं. PHOTOS (Manav Manglani)
हालांकि मीडिया को पोज देते वक्त जाह्नवी मुस्कुराती नजर आई और बिना रुके जल्दी ही घर के अंदर चली गईं.
वहीं, अगर जाह्नवी की बात करें तो जाह्नवी इस दौरान अपनी मां के रंग में नजर आईं. श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था. सोनम की मेहंदी सेरेमनी में सफेद रंग का शरारा पहने नजर आईं.
खासतौर पर श्रीदेवी के फैमिली इस खुशी के मौके पर उन्हें बहुत मिस करता नजर आ रहा है. रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी में बोनी कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी पहुंची.
इस दौरान बोनी कपूर की आंखें काफी उदास नजर आईं. बोनी अकेले ही मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे थे.
श्रीदेवी की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और उनकी मौत के बाद पहली बार कपूर खानदान में किसी की शादी होने जा रही है तो ऐसे में परिवारवालों का उन्हें मिस करना तो लाजमी है.