बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद पत्नी दीपिका का हाथ थामे मुंबई रवाना हुए रणवीर सिंह, ऐसी हैं एयरपोर्ट की तस्वीरें
यही, नहीं दो दिन पहले रणवीर-दीपिका ने संगीत और मेहंदी के साथ साथ दोनों रिवाज से हुई शादियों की कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
15 नवंबर की सिंधी रीवाज वाली शादी के बाद दोनों सितारों ने अपनी पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी. दूल्हा-दुल्हन बने रणवीर और दीपिका की शादी की पहली तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आई थी. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी की थी. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की थी. ये शादी वहां के मशहूर लेक कोमो शहर में हुई. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
बीती रात दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. रिसेप्शन में क्रिकेटर अनिल कुंबले और पीवी सिंधु समेत कई लोग शामिल हुए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
इस दौरान रणवीर काला चश्मा पहने हुए थे और दीपिका ने रवानगी के वक्त कानों में बड़ा सा झुमका पहना हुआ था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
जहां, रणवीर सिंह कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा में दिखाई दिए वहीं, उनकी नई नवेली पत्नी दीपिका अनराकली सूट में नज़र आईं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
बेंगलुरु से मुंबई रवाना होते वक्त रणवीर और दीपिका दोनों ही हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस में नज़र आए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह परिवारवालों के साथ बेंगलुरु से मुंबई रवाना हो गए हैं. एयरपोर्ट पर दोनों सितारे एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आए. इस दौरान रणवीर और दीपिका काफी खुश दिखाई दिए. (तस्वीर: मानव मंगलानी)