शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की HOT तस्वीरें आईं सामने, देखकर फैंस के उड़े होश
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने आज जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचा ली. इसके कुछ देर बाद ही इन दोनों की इतनी हॉट तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख लोगों के होश उड़ गए हैं.
वोग के लिए प्रियंका और निक की ने एक रोमांटिक वीडियो भी शूट किया है. इस वीडियो में ये दोनों kiss करते भी दिख रहे हैं.
शादी होने के कुछ देर बार ही ये वीडियो वोग मैगजीन ने जारी किया.
बता दें कि प्रियंका और निक वोग मैगजीन के पहले डिजिटल कवर पर जनवरी महीने में नज़र आएंगे.
इस वीडियो में निक जोनास अपना हिट सॉन्ग CLOSER गाते दिख रहे हैं और उसी धुन पर प्रियंका चोपड़ा डांस कर रही हैं.
वोग मैगजीन ने इस जारी करते हुए कहा है कि इस हिट गाने की रिलीज के दो साल बाद एक बार फिर निक जोनास अपने ये खासा गाना अपनी पत्नी के लिए गा रहे हैं.
पहली बार ही है जब इस जोड़ी की इतनी रोमांटिक तस्वीरें लोगों के सामने आई हैं.
निक और प्रियंका ने ये तस्वीरें खास रुप से एक मैगजीन के लिए क्लिक कराई हैं.
ये तस्वीरें प्रियंका की टीम ने इंस्टा पर शेयर की हैं.
इस तस्वीर में आप प्रियंका के साथ उनकी सास और बहन परिणीति चोपड़ा और होने वाली जेठानी सोफी टर्नर को देख रहे हैं.
(PHOTOS: INSTAGRAM)
प्रियंका ने अपने इस खास मौके पर जाने माने डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला का लहंगा पहना जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं.
इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी में खूब धमाल हुआ है.
फैंस के लिए आज प्रियंका और निक ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं.