ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे Newly Wed प्रियंका-निक और रणवीर-दीपिका, दिखी रोमांटिक कैमिस्ट्री
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आनंद पीरामल के साथ अंबानी के घर एंटीलिया में संपन्न हो गई है. इस शादी में बी टाउन के सितारों की खूब महफिल सजी है. इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए मेहमानों की काफी सारी तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं.
बता दें कि ईशा से कुथ दिनों पहले ही निक और प्रियंका ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की है.
इस शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अपने पति निक और रणवीर के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचीं.
इस दौरान निक और प्रियंका के बीच काफी रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिली.
दोनों ही न्यूली वेड स्टार कपल काफी लाइमलाइट में रहे.
इस दौरान के कुछ वीडियो सामने आए हैं. जिनमें आप आनंद पीरामाल की शाही बारात देख सकते हैं.
शादी के लिए आंनद गाजे बाजे के साथ ईशा अंबानी के घर बारात लेकर भी पहुंचे.
इस दौरान अंबानी परिवार ने दूल्हे राजा का स्वागत भी बड़े शाही अंदाज में किया.
देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी की शादी और उसकी बारात भी उतनी ही भव्य थी जितना की इनका संगीत था. आनंद पीरामल घोड़ी पर सवार हो ईशा अंबानी को ब्याहने के लिए अंबानी के घर एंटिलिया पहुंचे.
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के सभी नामी दिग्गज पहुंचे हैं. इसमें फिर चाहे महानायक अमिताभ बच्चन हों या फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह सभी इन दोनों को आर्शीवाद देने पहुंचे हैं.
प्रियंका और निक की तरह रणवीर दीपिका भी एक दूसरे के साथ इस शादी में काफी मस्ती करते दिखे.