प्रेग्नेंसी की खबरों पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी!
नरगिस शुक्रवार को हवाईअड्डे पर नजर आई थीं, जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ और पेट के हिस्से के पास उभार नजर आया था. (फोटो क्रेडिट- नरगिस फाखरी ट्विटर अकाउंट)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में वह अपना चेहरा छिपाते नजर आ रही हैं, ताकि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें न ले सकें. (फोटो क्रेडिट- नरगिस फाखरी ट्विटर अकाउंट)
नरगिस को पिछली बार साल 2016 की फिल्म 'बैंजो' में देखा गया था. (सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया)
हालांकि, उन्होंने ट्विटर पर स्पष्ट करते हुए कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनका वजन अधिक खानपान की वजह से बढ़ गया है.
नरगिस ने अपनी एक तस्वीर के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, मैं गर्भवती नहीं हूं.. अरे हां, शायद यह हैमबर्गर बेबी है. लेकिन, हैमबर्गलर को मत बताना.
उन्होंने फैशन लेबल जैडिग एंड वोल्टेयर से ड्रेस का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया.
अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है. आगे जानें पूरा मामला...