✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तनुश्री मामला: हाथ जोड़ते हुए मीडिया के सामने नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, देखिए क्या कहा

रवि जैन, एबीपी न्यूज़   |  08 Oct 2018 04:48 PM (IST)
1

आपको बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया है कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. पिछले हफ्ते तनुश्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करा चुकी हैं.

2

इसके बावजूद तमाम पत्रकार नाना पाटेकर के लोखंडवाला स्थित बिल्डिंग 'शीतल छाया' के बाहर डटे रहे और उनके बेटे मल्हार से गुजारिश की कि वो नाना से कहें कि वो मीडिया से आकर अपनी बात रखें. फिर तकरीबन पौने घंटे के इंतजार के बाद नाना पाटेकर मीडिया से मुखातिब हुए और हाथ जोड़कर कहा कि इस बारे में वो कुछ नहीं कहेंगे.

3

नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के मामले‌ में आज चुप्पी तोड़ दी है. आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके वकील ने किसी भी चैनल से बात करने से मना किया है, ऐसे में वो कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं.

4

इस पूरे मामले में कमेंट करने के लिए कहा गया तो नाना ने हाथ जोड़कर कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह पाएंगे. उन्होंने बस इतना कहा, कल जो सच था वो आज सच है. आज जो सच है वो कल सच रहेगा. सच कभी बदलता नहीं है.''

5

(Photo: Manav Mangalani)

6

नाना के बेटे मल्हार ने ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर जाने किसने उड़ाई थी और उनकी तरफ से कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में कोई फैसला नहीं लिया था. (Photo: Manav Mangalani)

7

वहीं, नाना इन आरोपों से लगातार पल्ला झाड़ते आए हैं. साल 2008 में भी उन्होंने इन आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. (Photo: Manav Mangalani)

8

ऐसी खबर थी कि तनुश्री दत्ता के तमाम इल्जामों के बाद आज नाना पाटेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और वो इस मामले में अपनी सफाई देंगे. ऐसे में बेसब्री से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार किया जा रहा था. मगर फिर नाना पाटेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के रद्द होने की खबर आयी. (Photo: Manav Mangalani)

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • तनुश्री मामला: हाथ जोड़ते हुए मीडिया के सामने नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, देखिए क्या कहा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.