Mother's Day: ये हैं बी टाउन की सबसे पॉपुलर मां, तस्वीरों में देखिए बच्चों के साथ क्यूट बॉन्डिंग
स्टार मॉम और डॉटर की सबसे लोकप्रिया जोड़ी में एक है अभिनेत्री अमृता सिंह और उनकी बेटी सारा अली खान की. फैंस सारा को उनकी मां से कंपेयर करते नही थकते हैं.
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और उनकी मां भी पीछे नहीं हैं. फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने में दीपिका की मां ने उनका पूरा सपोर्ट किया है.
रनबीर कपूर और नीतू कपूर भी बॉलीवुड के सबसे चहते मां-बेटे की जोड़ी में शुमार हैं. अक्सर ही दोनों एक दूसरे के बारे में बाते करते नजर आते हैं.
वहीं बात करें हेमा मालिनी की तो उनकी दोनों बेटियों में उनकी झलक साफ देखी जा सकती है.
अभिनेत्री सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है.
पिता के निधन के बाद जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां को संभाला है वो मिसाल देने लायक है. इतनी ही नहीं प्रियंका अक्सर ही अपनी मां के साथ नजर आती हैं.
अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान की जोड़ी को भी कापी पसंद किया जाता है. फिल्म 'राजी' में भी मां बेटी की इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड की क्यूट मां-बेटे की जोड़ी की बात करें तो करीना और तैमूर को कैसे भूला जा सकता है. दुनिया भर में इस जोड़ी के सबसे ज्यादा फैंस हैं.
शिल्पा शेट्टी भी बी टाउन की सबसे कूल मदर्स में से हैं.
पिता के निधन के बाद ऐश्वर्या अपनी मां का पूरी तरह से ख्याल रख रही हैं. साथ ही ऐश्वर्या और उनकी बेटी की बॉन्डिंग भी काबि-ए-तारीफ है.
इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी टॉप पर रहता है. बेटी जाह्नवी और खुशी के साथ उनकी बॉन्डिंग सभी को काफी पसंद थी.
वहीं बात करें महानायक अमिताभ बच्चन की तो वो अक्सर ही अपनी मां तेजी बच्चन को याद करते नजर आते हैं. इस तस्वीर की बात करें तो ये बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. साथ ही बताया था कि ये उन दिनों की तस्वीर जब फिल्म 'कुली' में चोट लगने के बाद अपनी मां से मिले थे.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अभिनेत्री जया बच्चन का. मदर्स डे पर ही नहीं अक्सर ही श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ इनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आती रहती हैं.
दुनिया भर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं बी टाउन के कुछ मां-बच्चों की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग की तस्वीरें. इन तस्वीरों को देखने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का.