बेटी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए एक्स हसबैंड संग करिश्मा कपूर ने की पार्टी, देखें Pics

बेटी समायारा के साथ-साथ उनका एक छोटा बेटा कियान भी है. बता दें कि तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर के ही पास है. (Photo: Instagram)
करिश्मा और संजय कपूर की बात करें तो दोनों ने साल 2016 में आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया था. दोनों ने करीब 13 साल तक अपनी शादी को निभाया. (Photo: Instagram)
बेटी जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर भी बेटी के लिए बेहद खूबसरत पोस्ट किया. करिश्मा ने बेटी के बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हे जन्मदिन की बधाईयां दी. (Photo: Instagram)
करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबेंड संजय कपूर ने मिलकर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo: Instagram)
ये पहली बार नहीं है जब संजय कपूर की दूसरी शादी करने के बाद वो अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंट करते नजर आए. इससे पहले भी ऐसी खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी है. साथ ही संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया भी करिश्मा कपूर के बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करती हैं. (Photo: Instagram)
समायरा के इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश न सिर्फ मम्मी करिश्मा कपूर ने की बल्कि उनके पापा संजय कपूर ने भी बेटी के जन्मदिन को खास बनाने का हर संभव प्रयास किया. (Photo: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा 11 मार्च को बेटी को बेटी का 13वां जन्मदिन मनायाय जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए हुए हैं. (Photo: Instagram)