क्या जल्द अपने रिश्ते को नाम देने वाले हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा?
कुछ दिन पहले दोनों देर रात एक पार्टी में भी साथ ही पहुंचे थे. दोनों को एक गाड़ी में स्पॉट किया गया था.
इससे पहले दोनों एक दूसरे के साथ लैक्मे फैशन वीक में ऑडियन्स के बीच में साथ में बैठे नजर आए थे.
वहीं, मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यार में होने का इशारा दिया. इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, हम प्यार हमेशा निराशा के बीच पा जाते हैं... वो मुझे जिस तरह देखता है वैसे कोई और नहीं देख सकता.
अब बस फैंस को इस बात का इंतजार है कि कब अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हैं. बता दें कि मलाइका ने पिछले साल ही अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ते हुए पति अरबाज से तलाक लिया था. (फोटो - Instagram)
शो में दोनों बैठे भी साथ ही नजर आए. अब जिस तरीके से ये दोनों साथ-साथ नजर आ रहे हैं उससे तो ऐसा ही लगता है कि अब ये दोनों अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाना नहीं चाहते.
इन दिनों कई मौकों पर दोनों को साथ-साथ देखा जा रहा है. मलाइका और अर्जुन हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में साथ में नजर आए. दोनों का हॉट डांस वीडियो भी खूब वायरल हुआ.
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो जल्द ही मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकती हैं.