IN PICS: छोटी-छोटी फिल्में करके भी सलमान-शाहरुख से बहुत ज्यादा कमाते हैं अक्षय कुमार
लिस्ट में टॉप पोज़िशन पाने वाले मेवेदर की कमाई 28.5 करोड़ डॉलर बताई गई है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
इस लिस्ट में पेशेवर मुक्के बाज फ्लॉयड मेवेदर का नाम पहले नंबर पर है. हैरत की बात यह है कि इस लिस्ट में न तो शाहरुख का नाम है और न ही आमिर खान का. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
विवरण के अनुसार, अक्षय बैकइंड प्रोफिट से भी लाखों रुपये कमाते हैं और टाटा और एवेरेडी ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
फोर्ब्स ने अक्षय को बॉलीवुड के उन अग्रणी कलाकारों में शुमार किया है, जिन्होंने 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'पैड मैन' जैसी सामाजिक रूप से जागरूक करने वाली फिल्में बनाई. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार छोटे बजट की फिल्में करके भी सुल्तान सलमान खान और किंग शाहरुख खान से कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुके हैं. फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में अक्षय 4.05 करोड़ डॉलर (लगभग 3.07 अरब रुपए) और सलमान 3.37 करोड़ डॉलर (लगभग 2.57 अरब रुपए) की कमाई के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किए गए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
सलमान को बॉलीवुड का 'मुख्य सहारा' कहा गया है, जिन्होंने 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ फिल्म को प्रोड्यूभ किया है. वह सुजुकी मोटरसाइकिल, क्लोरोमिंट गम जैसे ब्रांडो से भी जुड़े हुए हैं. वह भारत के टॉप कमाई करने वाले कलाकारों में से एक बने हुए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप 100 एंटरटेनर ने संयुक्त रूप से पिछले 12 महीनों में 6.3 अरब डॉलर की कमाई की है, जो कि पिछले साल की कुल कमाई का 22 प्रतिशत अधिक है. इनमें से 11 सुपरस्टार ने 10 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया है, जोकि बीते दो सालों में इतनी ही कमाई करने वाले सुपरस्टार से दोगुने से भी ज्यादा है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
सोमवार को जारी इस लिस्ट 50 साल के अक्षय और 52 साल के सलमान के अलावा कोई और जगह नहीं बना पाया है. लिस्ट में अक्षय का 76वां और सलमान का 82वां स्थान है. लिस्ट में एथलीट, संगीतकार, अभिनेता और कॉमेडियन के नाम शामिल हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)