पत्नी नताशा के साथ लंच डेट पर निकले फरदीन खान, देखें तस्वीरें
अभिनेता फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी के साथ लंच डेट पर नज़र आए. लंच डेट के दौरान उन्होंने पिंक रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई थी. वहीं उनकी पत्नी प्रिंटेड ड्रेस में नज़र आईं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
नताशा माधवानी और फरदीन के दो बच्चे भी हैं. बेटी डायना और बेटा अजारियस. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
फरदीन खान ने साल 2005 में मशहूर अभिनेत्री मुमताज़ की बेटी नताशा से शादी की थीं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
फरदीन खान को आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में देखा गया था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
हालांकि अब फरदीन खान लंबे समय से फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
पहली ही फिल्म के लिए फरदीन खान को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
आपको बता दें कि अभिनेता फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में कदम रखा था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
बता दें कि जब बढ़े वज़न के साथ फरदीन सबके सामने आए थे तो सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक भी बनाया गया था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
आपको बता दें कि हाल ही में जब लंबे समय के बाद फरदीन खान मीडिया के सामने आए थे तो उनके लुक को देख सभी हैरान रह गए थे. क्योंकि उनका वज़न काफी बढ़ा हुआ था. (तस्वीर: मानव मंगलानी)
जिसका करारा जवाब देते हुए फरदीन खान ने कहा था कि न तो वह शर्मिदा हैं, न ही नाराज हैं और न ही अवसाद में हैं. अभिनेता ने यह भी कहा था कि वह अपने जीवन का सुखद आनंद ले रहे हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी)