बैंड बाजा के साथ नाचते-गाते दीपिका से शादी रचाने पहुंचे रणवीर सिंह, देखें EXCLUSIVE तस्वीरें
पहली बार ऐसा हुआ है जब इटली के लेक कोमो के इस विला में किसी भारतीय जोड़े की शादी हो रही है.
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस शादी को अटेंड करने पहुंचे सभी लोग नाव में सवार होकर नाचते गाते शादी के लिए पहुंचे हैं.
रणवीर सिंह बहुत ही धूमधाम से नाचते गाते बारात लेकर दीपिका से शादी रचाने पहुंचे हैं.
बुधवार 14 नवंबर को इस कपल ने कोंकणी अंदाज में शादी कर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. अब आज वो का आनंद कारज की रस्में निभाएंगे.
सिक्योरिटी के इंतजामों पर इन दोनों सितारों ने करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं.
रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी को खासा प्राइवेट रखा है और इस शादी में बाहर के किसी शख्स की कोई दखल अंदाजी न हो इसके लिए सिक्योरिटी के खास इंतेजाम किए गए हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की झलक भी देखिए. आज दीपिका लाल साड़ी में नज़र आईं. रणवीर सिंह इस दौरान ह्वाइट कलर की शेरवानी में नज़र आए.
आगे देखिए इस शादी की और भी तस्वीरें...
एबीपी न्यूज़ के पास इटली से इस शादी की एक्सक्लुसिव तस्वीरें आई हैं.
दीपिका और रणवीर का परिवार और इनके मेहमान लेक कोमो के पास बने कास्टा दीवा रिसॉर्ट और स्पा (CastaDiva Resort & SPA) में ठहरे हुए हैं.
ये शादी इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में हो रही है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज सिंधी रीति रिवाजों के साथ शादी हो रही है. बुधवार 14 नवंबर को इस कपल ने कोंकणी अंदाज में शादी कर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. अब आज वो का आनंद कारज की रस्में निभाएंगे.