✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

राखी सावंत ने चुपचाप रचाई थी शादी, अब अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, दुल्हन के लिबास में लग रही थीं खूबसूरत

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  06 Aug 2019 06:18 PM (IST)
1

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले अचानक ये कहकर चौका दिया कि उन्होंने शादी रचा ली है. इस बात का खुलासा राखी ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए किया. अब एबीपी न्यूज़ के पास राखी सावंत की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं. आप भी आगे देखिए

2

राखी ने कहा कि वो इंडस्ट्री के दोस्तों और बाक़ी लोगों के लिए जल्द ही एक पार्टी का आयोजन करेंगी.

3

शादी के बाद राखी सावंत ने परंपरा के मुताबिक केक भी काटा था.

4

शादी के दौरान राखी की मां सहित परिवार के कुछ करीबी लोग मौजूद थे.

5

राखी सावंत ने हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से मुंबई के अंधेरी स्थित एक फाइव स्टार होटल में 28 जुलाई को शादी रचाई थी और इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है.

6

(PHOTO CREDIT: ABP NEWS)

7

राखी ने ईसाई रीति रिवाज से भी शादी रचाई. पहले यही तस्वीरें राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.

8

राखी से एबीपी न्यूज ने जब पूछा कि 28 जुलाई को शादी‌ करने के एक हफ्ते बाद शादी का खुलासा क्यों कर रही हैं और शादी को इतने दिनों तक छुपाने की क्या वजह है? तो उन्होंने इसकी दो वजहें बताईं. उन्होंने कहा कि चूड़ा और सिंदूर की वजह से मुझे अपनी शादी को छुपाने में दिक्कत आ रही थी. शादी को छुपाने की असली वजह पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा, बॉलीवुड में शादीशुदा लड़कियों को जल्दी काम नहीं मिलता. ऐसे में मुझे भी लग रहा था कि मुझे आगे से कोई आइटम नंबर अथवा और कोई काम ऑफर करेगा भी या नहीं?

9

राखी ने ये भी बताया, पहले रितेश ने अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन मैंने उसे काफी वक्त तक नहीं बताया कि मैं भी उससे प्यार करती हूं. एक दिन मैंने भी कह दिया कि मुझे भी उनके बारे में ऐसा ही लगता है. मेरे प्रति उनके केयरिंग नेचर से मैं काफी प्रभावित थी.

10

हाल ही में राखी ने एबीपी न्यूज़ को शादी को लेकर बताया, मैं और रितेश एक-दूसरे को पिछले एक-डेढ़ साल से जानते हैं. रितेश लंबे अरसे से मेरे फैन रहे हैं. एक दिन मैं काफी उदास थी और तभी एक अज्ञात नंबर से मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आखिर मैं इतनी उदास क्यों हूं? मैंने जवाब में उनसे पूछा कि जब मैं उन्हें जानती तक नहीं हूं तो आखिर उन्हें कैसे पता चला कि इस वक्त मैं उदास हूं? फिर उन्होंने बताया कि वो मेरे बहुत बड़े फैन हैं और मेरी हर खबर रखते हैं. तब से हमारी दोस्ती हो गई और हम एक-दूसरे से लगातार टच में रहने लगे.

11

हाथों में चूड़ा, माथे पर बिंदी और होठों पर लाल लिपस्टिक के साथ राखी का इतना खूबसूरत अंदाज आपने शायद ही पहले देखा हो.

12

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें राखी सावंत दुल्हन के लिबास में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं.

13

फिलहाल राखी के फैंस को उनके पति की तस्वीरों का इंतजार है.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • राखी सावंत ने चुपचाप रचाई थी शादी, अब अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, दुल्हन के लिबास में लग रही थीं खूबसूरत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.