IN PICS: महाअष्टमी पर मां दुर्गा का आर्शीवाद लेने पहुंचे सेलेब्स, अमिताभ से लेकर प्रियंका आईं नजर
आज महाअष्टमी का दिन है, हिंदुओं के लिए यह दिन खास मायने रखती है, खासकर बंगालियों में इस दिन की एक अलग ही महत्ता है.
इस दौरान दुर्गा पंडाल में करीब 20 साल बाद 'कभी खुशी कभी गम' की स्टारकास्ट साथ नजर आई.
रानी मुखर्जी और काजोल जो कि रिश्ते में एक दूसरे की कजिन लगती हैं. इस दौरान पंडाल में मां दुर्गा का आर्शीवाद लेने पहुंचीं.
(सभी तस्वीरें- मानव मंगलानी)
इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को प्रमोट करती दिख रहीं प्रियंका चोपड़ा भी दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने पहुंचीं.
काजोल को भी दुर्गा पंडाल में देखा गया. अष्ट्मी से पहले भी काजोल दुर्गा पंडाल में नजर आईं थी.
मुंबई में कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पंडाल हैं जिनमें सालों से बॉलीवुड हस्तियों का आना-जाना लगा है.
महानायक अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन के साथ पंडाल में पहुंचे और मां दुर्गा का आर्शीवाद लिया.
काजोल, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पंडालों में मां का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है.
इस खास दिन पर मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने कई बॉलीवुड सितारे मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचे.
इस दौरान छोटे पर्दे की एक्ट्रेस सुमोना भी दुर्गा पंडाल में नजर आईं.