‘बागी 2’ के प्रमोशन के दौरान इस अंदाज़ में दिखे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 2’ के प्रमोशन में ज़ोर शोर से लगे हुए हैं.
गौरतलब है कि दमदार एक्शन से भरपूर ‘बागी 2’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (सभी तस्वीरें: मानव मंगलानी)
‘बागी 2’ का ट्रेलर 21 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, तब से इसे 48 मिलियन यानी 4 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ट्रेलर में टाइगर का एक्शन शानदार है. अब फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ काफी कूल अंदाज में नजर आए.
जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब इसमें टाइगर के एक्शन सीन्स को देख लोग हैरत में पड़ गए थे.
अब ‘बागी 2’ में टाइगर और दिशा नजर आने वाले हैं. दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं.
‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था.
आपको बता दें कि ‘बागी 2’ साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ का सीक्वेल है.
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पहली दफा एक साथ नजर आने वाले हैं.