एमी जैक्सन ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें, कहा- मेरा होने वाला बेटा खुशकिस्मत है
सभी तस्वीरें- इंस्टाग्राम (@iamamyjackson)
एमी जैक्सन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर हैं. इन तस्वीरों में आप देख सके हैं कि एमी किस कदर खुश नजर आ रही हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए एमी ने अपने दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया भी अदा किया.
एमी ने ये बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है.
एक्ट्रेस एमी जैक्सन प्रेग्नेंसी के अपने आखिरी दिनों को खूब इंजॉय कर रही हैं . हाल ही में उन्होंने बेबी शावर थ्रो की जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं.
बता दें एमी ने साल 2010 में तमिल फिल्म 'मद्रासपट्टनम' से एक्टिंग में कदम रखा और इसके बाद तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने कई तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया.
एमी ने अपनी ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वो एक महिला होने के नाते खुद पर गर्व महसूस करती हैं.
बीते सोमवार एमी ने एक वीडियो को ट्विटर पर साझा किया जिसमें वह 'इट्स ए बॉय' कहकर चिल्लाते नजर आ रही हैं.
एमी जैक्सन ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वो अपने होने वाले बच्चे को बहुत खुश किस्मत मानती हैं, क्योंकि उसकी जिंदगी में इतनी सारी खूबसूरत महिलाएं हैं.