✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

नोटबंदी पर बोले आमिर, 'मेरी फिल्म भी प्रभावित हुई तो कोई गम नहीं'

एबीपी न्यूज़   |  12 Nov 2016 05:43 PM (IST)
1

आमिर खान ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. 'आमिर ने कहा, लोग आज जिसका सामना कर रहे हैं वह समस्या कुछ समय के लिए ही है, भारत के लिए यह बेहद जरूरी है. अगर इस फैसले से मेरे फिल्म पर भी प्रभाव पड़ता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.'

2

आपको बता दें कि मोदी सरकार के नोटबंदी फैसले के बाद देशभर में बैंक और एटीएम मशीनों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. इस बारे में जब न्यूज़ एजेंसी ANI ने आमिर खान का राय जानना चाहा तो उन्होंने नोटबंदी का समर्थन करते हुए ये बातें कहीं. आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और ऐसा माना जा रहा है कि नोटबंदी की वजह से आमिर की फिल्म भी प्रभावित हो सकती है. आगे जानें, शाहरुख, अमिताभ, रजनीकांत, करण जौहर, अजय देवगन, कपिल शर्मा, अरशद वारसी समेत तमाम सितारों ने नोटबंदी पर क्या कहा है?

3

अरशद ने अपने तीसरे ट्वीट में पीएम से सवाल पूछते हुए कहा, 'एक जाली कंपनी को बिजनेस करने की इजाजत सरकार द्वारा दिया जाता है और निर्दोष टैक्स भरने वाले लोग इसकी कीमत चुकानी पड़ती है. कहां है न्याय?'

4

दूसरे ट्वीट में अरशद ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी अगर आप सच में भारत को बदलना चाहते हैं तो एकतरफा कानून को पहले बदलें. क्या मैं अपना टैक्स भरने के बाद कमाई गई वाइट मनी वापस पा सकता हूं?'

5

500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद देशभर में अफरा-तफरी जैसा माहौल है. एकतरफ जहां इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इसकी आलोचना भी हो रही है. बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी ने मोदी सरकार के इस फैसले पर अपना विरोध दर्ज किया है और सवाल भी खड़े किए हैं. अरशद ने एक के बाद एक किए गए कई सारे ट्वीट में पीएम मोदी से सवाल भी पूछे हैं. आगे जानें, अरशद ने ट्वीट कर क्या-क्या कहा है?

6

अरशद वारसी ने अपने अंतिम ट्वीट में कहा, नरेंद्र मोदी सर, 'आपने प्रभावपुर्ण तरीके से कालेधन का नाश किया. प्लीज कानून में भी बदलाव करें और टैक्स भरने वालों की तादाद में बढ़ोतरी करें.' आगे जानें, पीएम के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले पर दूसरे बॉलीवुड सितारों ने क्या-क्या कहा है?

7

अरशद ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि कालाधन खत्म होने के बाद मैं खुद को अमीर महसूस कर रहा हूं.

8

अरशद वारसी यहीं पर नहीं रुके और अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी मैं अगर गलत हूं तो सभी क्रिमिनल लॉयर को टैक्स भरने के बाद कमाई गए पैसे EOW (आर्थिक अपराध शाखा) को देना चाहिए क्योंकि उन्हें वे रुपये अपराधी से मिलते हैं.'

9

अरशद ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने मेरे टैक्स में दिए गए मेहनत के पैसों को अकाउंट से निकाल लिया और इस बारे में मैं कुछ नहीं कर सका.'

10

मुन्ना भाई सीरीज में सर्किट नाम किरदार से मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने ट्वीट कर आगे कहा, 'नरेंद्र मोदी सर प्लीज आप अपनी कुर्सी का लुत्फ उठाएं लेकिन प्लीज ईमानदारी से कर भरने वाले लोगों को अपना पायदान बनाना बंद करें.'

11

शाहरुख ने ट्वीट कर कहा, 'दूरदर्शी, बहुत ही स्मार्ट. और राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं. भारतीय अर्थव्यवस्था में यह पॉजिटिव बदलाव लाएगा. साहसिक कदम पीएम मोदी.' आगे जानें अमिताभ, अजय देवगन, कपिल, बिपाशा, समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने क्या-क्या कहा है?

12

सोनाली राउत ने 100 के नोट के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा, 'चिकन ऑर्डर करने के लिए अपने कुक से पैसे लिए लेकिन शानदार भविष्य के लिए यह सिर्फ कुछ दिन की बात है.' अपने इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है.

13

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को अंडे खरीदने के लिए उधार लेना पड़ा. अभिनेत्री ने खुद ट्वीट कर इस वाकये के बारे में बताया है. बिपाशा ने ट्वीट कर बताया, 'मुझे अंडे खरीदने के लिए @RockyStarWorld से पैसे उधार लेना पड़ा. वाह! क्या दिन है!' आगे जानें तमाम फिल्मी सितारों ने पुराने 500-1000 के नोट बंद होने पर क्या-क्या कहा है?

14

कमल हासन ने लिखा, ‘‘इस कदम का जश्न दलगत सीमा से उपर उठकर मनाया जाना चाहिए. सबसे ज्यादा (जश्न) ईमानदार करदाताओं द्वारा मनाया जाना चाहिए.’’ इसके जवाब में पीएम मोदी ने आज ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह कदम हमारे ईमानदार नागरिकों के हित में उठाया गया है, जो बेहतर भारत के हकदार हैं.’’

15

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लिखा- सौ सुनार की, एक लोहार की!

16

सोनाली बेंद्रे बहल ने इस कदम को ऐतिहासिक और एक नए भारत की शुरूआत करने वाला बताया.

17

कुणाल खेमू ने लिखा, ‘‘इतिहास ऐसे मास्टरस्ट्रोक्स से ही बनता है. नरेंद्र मोदी जी के प्रति सम्मान. यह भ्रष्टाचार मुक्त भविष्य की दिशा में एक कदम साबित हो.’’

18

कॉमेडियन कलाकार कपिल शर्मा ने लिखा, ‘‘एटीएम मशीनों के बाहर कभी इतनी लंबी कतारें नहीं देखीं. हमें आप पर गर्व है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.’’

19

मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘‘कालेधन से निपटने के लिए और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में 500 रूपए और 1000 रूपए के नोटों को प्रतिबंधित करने के मजबूत कदम के लिए भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेंद्र मोदी को मुबारकबाद.’’

20

सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘9/11 जब भी आता है हिला डालता है भाई. इस 9/11 पर कुछ लोग हारेंगे..कई लोग जीतेंगे. निश्चित तौर पर एक शक्तिशाली और बहादुरी भरा फैसला.’’

21

रिषी कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी, बॉल को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया. वाह. नोटों को चलन से बाहर कर देना सही जवाब है. मुबारक हो.’’

22

फिल्मकार करण जौहर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह वास्तव में एक मास्टरस्ट्रोक जैसा कदम है, जिसे नरेंद्र मोदी ने स्टेडियम के बाहर तक पहुंचाया है.’’ करण जौहर का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘शुक्रिया करण जौहर, हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक ऐसा भारत बनाना है, जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो. हैशटैग इंडिया फाइट्स करप्शन.’’

23

सूफी गायक कैलाश खेर ने लिखा, ‘‘मानवता के इतिहास में यह ऐतिहासिक दिन है. हमारा देश भारत जल्दी ही विकसित देशों के समकक्ष होगा. नरेंद्र मोदी, ईश्वर आप पर कृपा करें.’’इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘भ्रष्ट कामों और काले धन को मिटाया जाना जरूरी है, तभी हम तरक्की की नई उंचाइयां छुएंगे. ’’

24

पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्में करने पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े विवादों के दौरान प्रधानमंत्री को ट्वीट करने वाले अनुराग कश्यप ने भी उनके इस कदम का स्वागत किया है. कश्यप ने लिखा, ‘‘मैंने किसी भी नेता की ओर से अब तक इतना साहसी कदम नहीं देखा. इससे दिल को बहुत दर्द होगा लेकिन वाह-वाह. काले धन को निष्क्रिय बना देने का शानदार तरीका.’’

25

बिग बी ने लिखा, ‘‘ 2000 रूपये का नया नोट गुलाबी रंग का है....पिंक का असर .’’

26

रजनीकांत ने ट्विट किया, ‘‘ नरेन्द्र मोदी जी को सलाम . नए भारत का जन्म . जय हिंद .’’

27

मोदी सरकार के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले पर हर कोई अपनी राय रख रहा है. एक ओर जहां लोग इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी हो रही है. बॉलीवुड में अमिताभ, शाहरुख और अजय समेत कई सितारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है वहीं अरशद वारसी ने ट्वीट कर इसका विरोध किया है. सुपरस्टार आमिर खान ने भी नोटबंदी पर अपनी राय रखी है. आगे जानें, आमिर खान ने क्या कहा है?

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • नोटबंदी पर बोले आमिर, 'मेरी फिल्म भी प्रभावित हुई तो कोई गम नहीं'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.