✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इस हफ्ते रिलीज होगी तापसी पन्नू की 'नाम शबाना', जानें इस फिल्म के बारे में 10 बातें

ABP News Bureau   |  29 Mar 2017 11:09 AM (IST)
1

'बेबी' में अपनी छोटी सी भूमिका को तापसी ने इतनी बखूबी निभाया कि उन्हें इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया. इस फिल्म के लिए तापसी ने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है. इससे पहले तापसी पन्नू फिल्म 'पिंक' में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी है. इस फिल्म में उनकी खूब सराहना हुई थी.

2

एक बार फिर इस फिल्म में अनुपम और अक्षय की जोड़ी दिखेगी. ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आई है लोगों ने खूब प्रशंसा की है. आपको बता दें कि ये दोनों स्टार्स अब तक 20 फिल्मों में साथ काम काम कर चुके हैं.

3

‘नाम शबाना’ के निर्माता ‘बेबी’ के निर्देशक नीरज पांडे हैं. फिल्म की शूटिंग मलेशिया में हुई है. इसके साथ सिटी सेंटर सहित पेट्रोनास टावर और कुआलालंपुर के प्रसिद्ध जगहों में भी इसकी शूटिंग की गई.

4

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नाम शबाना रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ का सीक्वल है. ‘बेबी’ फिल्म को दर्शकों ने भी खूब सराहा था और ये फिल्म बॉक्सस ऑफिस पर कामयाब रही थी. यहां हम आपको बता रहे हैं नाम शबाना के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातों जो आपको फिल्म देखने से पहले जरूर जाननी चाहिए.

5

इस फिल्म में अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे लेकिन मुख्य रूप से ये फिल्म तापसी पन्नू के कैरेक्टर के ईर्द-गिर्द घूमती है. आपको यहां याद दिला दें कि 'बेबी' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे और तापसी करीब 20 मिनट के लिए पूरी फिल्म में नज़र आई थीं.

6

इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और तापसी एक अंडर कवर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी. यहां बता दें कि फिल्म ‘बेबी’ में एक्टिंग के लिए तापसी की तारीफ की गई थी.

7

मनोज बाजपेयी इस फिल्म में इंटेलिजेंस चीफ की भूमिका में हैं जिसका नाम रनवीर सिंह है. रनवीर ही शबाना को अपनी एजेंसी में लेकर आता है. इससे पहले मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडे साथ में फिल्म स्पेशल 26 में काम कर चुके हैं.

8

'बेबी' में नज़र आने वाले अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी इसमें दिखेंगे.

9

डैनी ने इस फिल्म में फिरोज़ अली खान की भूमिका निभाई है जो काउंटर-टेररिज्म टास्क फोर्स का हेड है.

10

शिवम नायर निर्देशित यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

11

‘नाम शबाना’ में अभिनेता मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर, डैनी और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज मुख्य भूमिकाओं में हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • इस हफ्ते रिलीज होगी तापसी पन्नू की 'नाम शबाना', जानें इस फिल्म के बारे में 10 बातें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.