Xi Jinping Car Features: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर 2026 में भारत आ सकते हैं. 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में उनके शामिल होने की संभावना है. अगर यह दौरा तय होता है तो यह 2019 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी.  साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है, इसलिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि जब शी जिनपिंग भारत आएंगे तो वे किस कार में सफर करेंगे. आइए जानते हैं उनकी खास कार के बारे में पूरी जानकारी. 

Continues below advertisement

शी जिनपिंग की पसंदीदा कार कौन सी है?

शी जिनपिंग अपनी सभी आधिकारिक यात्राओं में एक खास कार का इस्तेमाल करते हैं, जिसका नाम है Hongqi L5. इस कार को "रेड फ्लैग" के नाम से भी जाना जाता है. यह कार लगभग 5.5 मीटर लंबी है और इसमें 6.0 लीटर का V12 इंजन लगा है. इस इंजन से कार को 400 हॉर्सपावर की ताकत मिलती है और यह 210 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है. Hongqi ब्रांड चीन का बहुत पुराना और खास कार ब्रांड है, जिसे साल 1958 में शुरू किया गया था. यह कार सिर्फ चीन के बड़े नेताओं और चुनिंदा विदेशी मेहमानों के लिए ही इस्तेमाल होती है, इसलिए इसे चीन की ताकत और शान का प्रतीक भी माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब

Continues below advertisement

कार में मिलते हैं कौन-कौन से खास फीचर्स?

इस कार में सुरक्षा से जुड़े कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे बेहद मजबूत बनाते हैं. इसमें बुलेटप्रूफ शीशे लगे हैं. इसके टायर भी खास किस्म के हैं, जिन्हें रन-फ्लैट टायर कहा जाता है. इसका मतलब है कि अगर टायर में हवा भी निकल जाए, तब भी कार कुछ दूरी तक आराम से चल सकती है. कार की पूरी बॉडी में भी कवच लगा हुआ है, जिससे बाहरी हमले का असर अंदर तक नहीं पहुंच पाता. साथ ही इसमें एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम भी है, यानी कार के अंदर से होने वाली बातचीत कोई बाहर से सुन नहीं सकता.

सुरक्षा के अलावा इस कार में आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें लग्जरी इंटीरियर, हीटेड और मसाज वाली सीटें, और मनोरंजन के लिए स्क्रीन भी लगी हुई है. यही वजह है कि यह कार अमेरिकी राष्ट्रपति की कार जितनी ही ताकतवर और सुरक्षित मानी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग के काफिले में ऐसी छह गाड़ियां हैं, जो सिर्फ उनके और उनके सुरक्षा अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए रखी गई हैं. 

यह भी पढ़ेंः सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI