Viral Video: महिला ने सिर्फ 180 मीटर जाने के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जानकर आप भी हंस पड़ेंगे!
Woman Books Bike Taxi: बाइक टैक्सी आमतौर पर यात्रा का बढ़िया विकल्प है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की ने इसे सिर्फ 180 मीटर की दूरी के लिए ओला बाइक बुक किया.

Woman Books Bike Taxi: सोशल मीडिया पर आजकल रोजाना कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिल जाता है, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो लोगों को न सिर्फ हंसा रहा है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर रहा है. इस वीडियो में एक महिला ने मात्र 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला बाइक बुक कर ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये घटना मजेदार कमेंट्स के साथ सुर्खियां बटोर रही है.
कुत्तों के डर से की बाइक टैक्सी बुकिंग
दरअसल, ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @rohitvlogster ने शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में Ola Bike राइडर महिला से OTP मांगता है और फिर हैरानी जताता है कि राइड की दूरी सिर्फ 180 मीटर है. जब राइडर महिला से इसका कारण पूछता है, तो वह जवाब देती है कि वह आवारा कुत्तों से डरती है और इसलिए उसने पैदल चलने के बजाय बाइक टैक्सी बुक करने का फैसला किया. महिला की यह ईमानदारी और सहजता देखकर राइडर मुस्कुराता है, लेकिन पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ उसे ड्रॉप लोकेशन तक छोड़ देता है.
19 रुपये की राइड, 2.8 मिलियन व्यूज
जैसे ही राइड खत्म होती है, एप पर 19 रुपये का भुगतान दिखाई देता है. इस वीडियो को अब तक 28 लाख (2.8 मिलियन) से अधिक व्यूज और 72,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि लोग इस वीडियो को दोस्तों और परिवार में शेयर कर रहे हैं.
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार और दिल से भरे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई शुक्रिया, आपने एक लड़की को सेफ फील करवाया." दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "इंजेक्शन लगवाने से अच्छा है कि 19 रुपये दे दो." एक अन्य ने लिखा, "सोचो अगर कुत्ता डेस्टिनेशन पर ही मिल जाता तो फिर क्या?" इस वीडियो ने दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी आज के समय में छोटे-छोटे डर को भी मात देने का जरिया बन सकती है.
View this post on Instagram
टेक्नोलॉजी बदल रही है सोच
इस वीडियो ने सिर्फ सुर्खियां नहीं बटोरी, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी हमारे डर, जरूरत और सुरक्षा को समझने में मददगार हो रही है. जो दूरी पैदल तय की जा सकती थी, वह अब टेक्नोलॉजी सेवाओं से सुरक्षित और सहज लगने लगी है. खासकर महिलाओं के लिए यह उदाहरण यह दिखाता है कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सेवाएं सुरक्षा और सुविधा दोनों का माध्यम बन रही हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी बाइक टैक्सी राइडर की कहानी वायरल हुई हो. पिछले साल एक Ola Bike ड्राइवर पराग पाटिल भी चर्चा में आए थे, जब लोगों को पता चला कि वे एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं और भारत के लिए कई मेडल जीत चुके हैं.
ये भी पढ़ें: इन 5 बाइक्स से होगी जबरदस्त कमाई, Ola-Uber-Rapido में चलाकर छापें नोट! कीमत 1 लाख से भी कम
Source: IOCL





















