दिग्गज ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन अमेरिका में अपना नाम बदलने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि कंपनी का नाम अब Voltswagen हो सकता है. कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ध्यान देगी इसलिए ही इसका नाम बदलने की वजह सामने आ रही है. कंपनी ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर डाले गए एक स्टेटमेंट में नाम बदलने की जानकारी दी थी, हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया था.

कई ब्रांड्स हैं शामिल अमेरिका में Voltswagen के नाम से कार सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी. फॉक्सवैगन ग्रुप ऑफ अमेरिका नाम में कई अन्य ब्रैंड्स भी हैं, जिसमें ऑडी, बेंटले, बुगाटी और लैम्बोर्गिनी शामिल हैं. यहां सिर्फ फॉक्सवैगन का नाम ही बदला जाएगा.

Voltswagen के नाम से लॉन्च होंगी इलेक्ट्रिक कारें Volkswagen ब्रैंड में K को हटाकर T को लगाया जा रहा है. अब ब्रैंड इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी उसे Voltswagen के नाम से बाजार में उतारा जाएगा. जबकि दूसरी गाड़ियों को VW नाम से ही लॉन्च किया जाएगा.

2017 में पाया गया था दोषी गौरतलब है कि फॉक्सवैगन को साल 2017 में दोषी पाया गया था. कंपनी ने उस समय सिविल और आपराधिक दंड के लिए 4.3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था. इसके साथ ही कारों को वापस लेने के लिए भी अरबों डॉलर का भुगतान करना पड़ा था. दो लोग अभी भी इस मामले को लेकर जेल में हैं.

ये भी पढ़ें

देश में यह SUV कारें मचा रही हैं धूम, जानिए कीमत और फीचर्सये हैं भारत की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI