Volkswagen Diwali offers: इस त्योहारी सीजन का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश में कोई भी वाहन निर्माता कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी को देखते हुए फॉक्सवैगन ने इस दिवाली के अवसर पर अपनी कारों भारी तगड़े डिस्काउंट्स दे रही है. इन कारों में ताइगुन, वर्टस मॉडल शामिल हैं. इन कारों पर इस ऑफर के तहत बड़ी बचत की जा सकती है. ताइगुन एसयूवी देश में उपलब्ध सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. इस कार NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. आइए जानते हैं इन कारों पर कितनी छूट मिल रही है.

Volkswagen Taigun 1.5L

टाइगुन के 1.5-लीटर जीटी मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर कंपनी ₹50,000 का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के रूप में ₹20,000 के ऑफर, ₹10,000 का लॉयल्टी बोनस और चार साल के लिए ₹25,000 का कंप्लीमेंट्री सर्विस पैकेज दे रही है. इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट पर एक्सचेंज बोनस के ₹20,000 रुपये, लॉयल्टी बोनस के रूप में 10,000 रुपये का और कंप्लीमेंट्री सर्विस पैकेज के रूप में 25,000 रुपये की बचत की जा सकती है.

Volkswagen Taigun 1.0L

टाइगुन के 1.0-लीटर TSI वैरिएंट पर 1.5 L इंजन वाले सभी फायदों के साथ 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. Taigun SUV, की एक्स शोरूम कीमत 11.55 लाख रुपये से 18.70 लाख रुपये के बीच है. यह कार का देश में क्रेटा, सेल्टोस जैसी कारों से मुकाबला करती है. 

Volkswagen Virtus 

फॉक्सवैगन के इस मिड-साइज सेडान के कम्फर्टलाइन और हाईलाइन वैरिएंट पर ₹30,000 तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं. वहीं इसके टॉप मॉडल वर्टस 1.5-L जीटी वैरिएंट पर ₹10,000 की छूट मिल रही है. 

Volkswagen Virtus Price 

फॉक्सवैगन के वर्टस सेडान की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपये है, वहीं इसके टॉप स्पेक वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.41 लाख रुपये है. भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी से होता है.

यह भी पढ़ें :- 18 नवंबर से शुरू होगा रॉयल एनफील्ड का राइडर मेनिया, जानें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI