साल 2020 के दूसरे ही महीने फरवरी में ऑटो बाजार से अच्छी खबर आई है. फरवरी महीने में देश में वाहन बिक्री में दो फीसदी का इजाफा हुआ है. ऐसा दावा फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट में किया गया है.

जानिए कितने वाहनों की बिक्री हुई

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी 2020 में 17 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरवरी महीने में 17,11,711 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं. इस प्रकार से बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. आपको बता दें कि साल 2020 के पहले ही महीने जनवरी में 16,68,268 वाहनों की बिक्री की जानकारी इस रिपोर्ट में दी गई है.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की इस परफॉर्मेंस को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आशीष हर्षराज काले का कहना है कि रिटेल सेल में फरवरी का महीना हमारे लिए काफी पॉजिटिव रहा है. उन्होंने कहा कि फरवरी का महीना पूरे ऑटो इकोसिस्टम के लिए बेहतर रहा है. उन्होंने इसके पीछे BS4 इंजन पर लगाई गई रोक को वजह बताया. गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 इंजन की ही बिक्री हो सकेगी. माना जा रहा है कि इस कारण से मार्च महीने में भी ऑटो सेक्टर में बूम देखने को मिल सकता है.

वहीं अगर टू-व्हीलर्स की बिक्री की बात करें तो उसमें भी 1.52 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के डाटा के अनुसार फरवरी महीने में 12,85,398 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है. अगर पिछले साल यानी फरवरी 2019 की बात करें तो 12,66,163 वाहनों की बिक्री हुई थी. वहीं कोरोना के कहर के कारण BS6 वाहनों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर भी परेशानियां झेल रहा है. ऐसे में BS6 वाहनों की डिलीवरी पर भी प्रभाव पड़ सकता है.

यहां पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: 17 राज्यों में 56 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आज, 26 मार्च को चुनाव 

महज 1.85 लाख रुपये देकर ले जाएं Mahindra Scorpio, ऑफर कुछ ही समय के लिए 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI