नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच कार कंपनियां बिक्री को रफ्तार देने के लिए अपनी कारों पर छूट दे रही हैं. इसी कड़ी में Hyundai भी अपनी हैचबैक और सिडैन कारों पर अगस्त महीने में डिस्काउंट ऑफर दे रही है. जुलाई 2020 में कंपनी ने जुलाई 2019 से 2 फीसदी कम बिक्री की है. आइए जानते हैं इस महीने हुंडई की कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
Hyundai Grand i10 हुंडई की इस कार को इस महीने खरीदने पर करीब 60,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी इस कार पर कई फायदे दे रही है. हुंडई की ये कार पॉपुलर कार 2013 में लॉन्च की गई थी, वहीं 2017 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया है.
Hyundai Aura इस कार को अगस्त में खरीदने पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. आप भी इस महीने इस कार को खरीदकर लाभ उठा सकते हैं.
Hyundai Santro हुंडई की इस एंट्री लेवल कार को इस महीने खरीदने पर 45,000 रुपये तक के फायदे हासिल कर सकते हैं.
Hyundai Elite i20 हुंडई एलांट्रा के पेट्रोल वर्जन को BS6 में अपग्रेड किया गया है. आप इस महीने इस कार को खरीद कर करीब 35, 000 तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं.
Hyundai Elantra हुंडई के इस लेटेस्ट जेनेरेशन मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था. इसे 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था. वहीं अब इसे 1.5 लीटर डीजन इंजन के साथ भी खरीद सकते हैं. इस कार को अगर आप इस महीने खरीदते हैं तो आपको 30,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे.
Mahindra भी दे रही डिस्काउंट इस महीने महिंद्रा की कारें खरीदने पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी की एसयूवी रेंज की कारों पर तीन लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं. महिंद्रा Alturas SUV पर 3.05 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. इसके अलावा कंपनी स्कॉरिपियो, बोलेरो जैसी कारों पर भी छूट दे रही है.
ये भी पढ़ें
Mahindra की कारों पर मिल रहा 3 लाख तक का डिस्काउंट, जानिए क्या हैं ऑफरनई कार खरीदने का अगर नहीं है बजट तो कम कीमत में ऐसे खरीदें सेकंड हैंड कारCar loan Information:
Calculate Car Loan EMI