एक्सप्लोरर

Sales Report July 2024: दो पहिया वाहनों की बिक्री में बड़ा क्लैश, Honda ने दी Hero को मात, लेकिन..

Two-Wheeler Sales Report July 2024: जुलाई 2024 की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट आ गई है. एक तरफ, जहां दो पहिया वाहनों की होलसेल की बिक्री में होंडा सबसे आगे है. वहीं रिटेल सेल में हीरो का जलवा कायम है.

Honda beats Hero in Sales Report: जुलाई 2024 की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट में होलसेल के मामले में होंडा ने सभी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं रिटेल सेल में हीरो का दबदबा कायम है. वहीं टू-व्हीलन निर्माता कंपनी सुजुकी ने भी एक नया मुकाम हासिल किया है.

सुजुकी की पहली बार एक महीने में एक लाख यूनिट्स की सेल की है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हैं, जिन्होंने पिछले महीने जुलाई में जबरदस्त सेल की है.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (Honda)

होंडा ने जुलाई 2024 में 4,39,118 यूनिट्स की सेल की है, जो कि पिछले साल जुलाई 2023 के मुकाबले 41.34 फीसदी ज्यादा है. लेकिन होंडा की सेल में जून की तुलना में 9 फीसदी की गिरावट आई है. इसके साथ ही होंडा ने जुलाई में 43,932 यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया है.

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)

हीरो की पिछले महीने जुलाई में टोटल 3,47,535 यूनिट्स की सेल हुई है, जो कि जून की तुलना में 29.27 फीसदी कम है. वहीं जुलाई 2023 के मुकाबले भी जुलाई 2024 की सेल में 6.37 फीसदी की कमी देखी जा सकती है. कंपनी ने पिछले महीने 22,739 टू-व्हीलर को एक्सपोर्ट किया था, जिसने मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं.

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company)

जुलाई 2024 की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट में टीवीएस मोटर कंपनी तीसरे स्थान पर है. कंपनी ने पिछने महीने 2,54,250 यूनिट्स की सेल की है, जो कि जून 2024 की तुलना में केवल 0.54 फीसदी कम है. वहीं जुलाई 2023 के मुकाबले टीवीएस के दो पहिया वाहनों की बिक्री में 8.08 फीसदी की बढ़त हुई है.

बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

बजाज ऑटो ने जुलाई 2024 में कुल 1,68,847 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की है. कंपनी की सेल में जुलाई 2023 की तुलना में 18.91 फीसदी की बढ़त हुई है. वहीं बजाज ऑटो की सेल में जून के मुकाबले 4.71 फीसदी की गिरावट आई है.

सुजुकी (Suzuki)

सुजुकी ने जुलाई 2024 की सेल में एक माइलस्टोन हासिल किया है. इस टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने पहली बार एक महीने में एक लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार कर दिया है. जुलाई 2024 में सुजुकी की 1,00,602 यूनिट्स की बिक्री हुई है. जुलाई 2023 की तुलना में सुजुकी की सेल में 25.26 फीसदी का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें

Fastag Rules: फास्टैग से कट गए हैं एक्स्ट्रा पैसे तो घबराएं नहीं, वापस पाने के लिए यहां जान लें पूरा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 जगहों पर गाड़ी पार्क की तो पछताना पड़ेगा, गर्मियों में हो सकता है बड़ा नुकसान, यहां जानें
इन 5 जगहों पर गाड़ी पार्क की तो पछताना पड़ेगा, गर्मियों में हो सकता है बड़ा नुकसान, यहां जानें
अब इथेनॉल पर चलेंगी बाइक्स, Royal Enfield से लेकर Yamaha तक कर रहीं टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
अब इथेनॉल पर चलेंगी बाइक्स, Royal Enfield से लेकर Yamaha तक कर रहीं टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, Honda भारत में पेश करने जा रही प्रीमियम स्कूटर
पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, Honda भारत में पेश करने जा रही प्रीमियम स्कूटर
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Mother's Day 2026: करीना-शिल्पा से बिपाशा -प्रीति तक, इन एक्ट्रेसेस ने 40 की उम्र में अपनाया मदरहुड
मदर्स डे 2026: करीना-शिल्पा से बिपाशा -प्रीति तक, इन एक्ट्रेसेस ने 40 की उम्र में अपनाया मदरहुड
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
Train News: चलती ट्रेन से जरूरी सामान बाहर गिर जाए तो क्या करें? रेलवे ऐसे करेगा आपकी मदद, जानें लें नियम
चलती ट्रेन से जरूरी सामान बाहर गिर जाए तो क्या करें? रेलवे ऐसे करेगा आपकी मदद, जानें लें नियम
Thalapathy Vijay MLA Seats : दो जगहों से विधायक चुने गए थलपति विजय, क्या उन्हें मिलेगी डबल सैलरी; जानें नियम?
दो जगहों से विधायक चुने गए थलपति विजय, क्या उन्हें मिलेगी डबल सैलरी; जानें नियम?
Embed widget