TVS Sport Bike on Down Payment and EMI: भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों को खूब पसंद किया जाता है. रोजाना घर से ऑफिस जाने के लिए लोग सस्ते स्कूटर और बाइक की तलाश में रहते हैं. इसके साथ ही अच्छे माइलेज वाली बाइक्स की भी खूब तलाश रहती है. भारतीय बाजार में अलग-अलग कंपनियों की मोटरसाइकिलें मौजूद हैं.
अगर आप भी कोई नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम टीवीएस स्पोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. यहां हम आपको टीवीएस स्पोर्ट बाइक की ऑन-रोड कीमत, EMI और डाउन पेमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं.
दिल्ली में क्या है TVS Sport की ऑन-रोड कीमत?
इंडियन मार्केट में टीवीएस स्पोर्ट बाइक दो वेरिएंट में मौजूद है. इसके बेस वेरिएंट स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील्स की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 72 हजार रुपये के करीब है. इसके टॉप वेरिएंट स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 86 हजार रुपये के करीब है.
हर महीने देनी होगी कितने रुपये की EMI?
अगर आप बेस वेरिएंट को नई दिल्ली में 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो आपको इसके लिए फिर 62 हजार रुपये का कार लोन लेना होगा. यह लोन आपको 9.7 फीसदी की ब्याज दर से मिल जाएगा. इस लोन को चुकाने के लिए आपको 3 सालों तक हर महीने 2 हजार रुपये की EMI देनी होगी. यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि लोन और ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है.
कितना माइलेज देती है टीवीएस स्पोर्ट बाइक?
टीवीएस स्पोर्ट बाइक को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है. एक बार फुल टैंक कराने पर यह बाइक 750 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. इस बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है. बाजार में इस बाइक का मुकाबला हीरो एचएफ 100, होंडा सीडी 110 ड्रीम और बजाज सीटी 110एक्स से होता है. हीरो एचएफ 100 में एक 97.6 सीसी का इंजन मिलता है, जिसे कंपनी अपडेट कर चुकी है.
यह भी पढ़ें:-
लंबे से लंबा सफर हो जाएगा आसान, रोजाना ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये CNG कारें
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI