Rain Driving Hacks: भारत में अब धीरे-धीरे बारिश का मौसम आ रहा है जिसके चलते अब गाड़ी चलाना इतना आसान नहीं होगा. बता दें कि, तेज बारिश के चलते गाड़ी ड्राइव करने में काफी दिक्कत होती है. झमाझम बारिश में विंडशील्ड के लिए तो वाइपर काम कर देता है लेकिन असली आफत आती है साइड वाले शीशों पर आती है. उन पर पानी की बूंदें ऐसी जम जाती हैं कि पीछे से आने वाली गाड़ियां दिखना बिल्कुल बंद हो जाती हैं. 

Continues below advertisement

साइड ग्लास साफ न होने की वजह से मुड़ने या ओवरटेक करने में बहुत दिक्कत आती है. लेकिन इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी रसोई में रखी एक छोटी सी चीज से इस बड़ी मुसीबत को पल भर में दूर कर सकते हैं. 

कार के साइड ग्लास पर रगड़ दें ये एक चीज

बता दें कि, बारिश के मौसम में साइड शीशे में ड्राइव करते समय कुछ नहीं दिखता है. लेकिन अगर आप अपने कार के साइड शीशे पर कच्चे आलू को काट कर रगड़ देते हैं तो आपको इससे तुरंत फायदा मिलेगा. शायद सुनने में यह थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह एक बहुत ही असरदार साइंटिफिक हैक है. आलू के अंदर भारी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है. 

Continues below advertisement

बता दें कि जब आप कटे हुए आलू को अपनी कार के साइड मिरर या खिड़की के शीशे पर रगड़ते हैं तो स्टार्च की एक पतली पारदर्शी परत शीशे के ऊपर जम जाती है. यह लेयर एक वॉटर रिपेलेंट यानी पानी को दूर रखने वाली ढाल की तरह काम करती है. इसके बाद जब भी बारिश की बूंदें शीशे पर गिरती हैं तो वो वहां रुकने की बजाय तुरंत नीचे फिसल जाती हैं.

यह भी पढ़ें: ट्यूब, ट्यूबलेस या एयरलेस, आपकी गाड़ी के लिए कौन सा टायर है सबसे बेहतर?

इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस आसान ट्रिक को आजमाना बेहद आसान है और इसमें एक रुपया भी खर्च नहीं होता. सबसे पहले एक कच्चा आलू लें और उसे बीच से दो हिस्सों में काट लें. अब अपनी कार के साइड मिरर को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें ताकि उस पर धूल न रहे. 

जबकि इसके बाद कटे हुए आलू के गीले वाले हिस्से को शीशे पर अच्छी तरह से रगड़ें. रगड़ने के बाद शीशे पर हल्का सा सफेद धुंधलापन दिखेगा उसे ऐसे ही 5 मिनट के लिए सूखने दें. जब यह सूख जाए तो एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथ से शीशे को साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI