भारत में टोयोटाइनोवाहाईक्रॉस एक बेहतर और लग्जरीMPV के तौर पर जानी जाती है. यह कार विशाल इंटीरियर, शानदार माइलेज और 5-स्टार रेटिंग के तौर पर जानी जाती है. जीएसटी कटौती के बाद इस कार को खरीदना अब पहले से सस्ता हो गया है. ऐसे में अब यह बड़ी फैमिली के लिए और बेहतर डील साबित हो सकती है. आइए इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जान लेते हैं.

कितनी है Toyota Innova Hycross की कीमत?

Toyota Innova Hycrossकी कीमत अब 18.06 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि इसका टॉपमॉडलZX(O) हाइब्रिडवेरिएंट 30.83 लाख रुपए तक जाता है. वहीं, जो ग्राहक हाइब्रिडमॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए VX हाइब्रिडवेरिएंट 25.90 लाखरुपए (एक्स-शोरूम) सेशुरूहोताहै.

कैसा है गाड़ी का पावरट्रेन? 

ToyotaInnovaHycrossदो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. पहला, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 173 bhpकी पावर और 209 Nmका टॉर्क देता है. दूसरा विकल्प 2.0-लीटर स्ट्रॉन्गहाइब्रिड इंजन है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोलवेरिएंट 16.13 kmplका माइलेज देता है, जबकि हाइब्रिडवेरिएंट 23.24 kmplतक की रेंज देता है (ARAI सर्टिफाइड). वहीं, फुल टैंक भरने पर ये कार लगभग 1200 किलोमीटर तक चल सकती है.

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?

Toyota Innova Hycross का केबिन स्पेस इतना बड़ा है कि लंबी फैमिलीट्रिप भी आरामदायक बन जाती है. इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम Toyota i-CONNECT के साथ दिया गया है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और वायर्ड Android Auto का सपोर्ट मिलता है. साउंडसिस्टम के लिए इसमें 9-स्पीकर वाला JBL ऑडियोसिस्टम और सबवूफर मौजूद है.

Toyota Innova Hycross की टक्कर बाजार में कई गाड़ियों से होती है, जिनमें Mahindra XUV700, Tata Safari, Toyota Innova Crysta, Kia Carens और Maruti Suzuki Invicto जैसी गाड़ियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Mahindra XUV 7XO की बुकिंग शुरू, इस दिन होने जा रही लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI