भारतीय बाजार में Toyota Innova Hycrossको हमेशा से एक ऐसी लग्जरीMPV के तौर पर जानाजाताहै, जो अपने इंटीरियर, शानदारमाइलेजऔर 5-स्टार सेफ्टीरेटिंगकेलिएमशहूरहै. जीएसटी कटौती के बाद इस गाड़ी की कीमत में कमी आई है.आइए इस गाड़ी की कीमत, फीचर्स और राइवल्स के बारे में जानते हैं.
कितनी है Toyota Innova Hycrossकी कीमत?
Toyota Innova Hycrossकी कीमत अब 18.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) सेशुरू होती है, जबकि इसका टॉपमॉडलZX(O) हाइब्रिडवेरिएंट 30.83 लाख रुपए तक जाता है. GST कटौती के बाद इसके GX पेट्रोलवेरिएंट की कीमत में लगभग 1.16 लाख रुपये की कमी आई है. वहीं, जो ग्राहक हाइब्रिडमॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए VX हाइब्रिडवेरिएंट 25.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है.
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स?
Toyota InnovaHycrossका इंटीरियर किसी लग्जरी कार जैसा महसूसहोताहै. इसका केबिनस्पेसइतना बड़ा हैकिलंबीफैमिलीट्रिपभीआरामदायकबनजातीहै. इसमें 10.1-इंच काटचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टमToyota i-CONNECT के साथ दिया गया है, जिसमें वायरलेसApple CarPlay और वायर्डAndroid Auto का सपोर्ट मिलता है. साउंडसिस्टम के लिए इसमें 9-स्पीकर वाला JBL ऑडियोसिस्टम और सबवूफर मौजूद है.
सेफ्टीफीचर्स और 5-स्टार रेटिंग
सेफ्टी के मामले में भी Innova Hycrossने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसे भारत NCAP क्रैशटेस्ट में 5-स्टार सेफ्टीरेटिंग मिली है. कार में 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESC, हिल स्टार्टअसिस्ट, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सभी जरूरी फीचर्स शामिल हैं.
मार्केट में किन गाड़ियों को देती है टक्कर?
Toyota Innova Hycross की टक्कर बाजार में कई गाड़ियों से है, जिनमें Mahindra XUV700, Tata Safari, Toyota Innova Crysta, Kia Carens और Maruti Suzuki Invicto शामिल हैं. ये सभी कारें तीन पंक्तियों वाली प्रीमियम और मल्टी-परपसव्हीकल (MPV) सेगमेंट की मॉडल्स हैं. GST दरें घटने के बाद Mahindra XUV700 की कीमत करीब 1.43 लाख तक और Tata Safari की कीमत लगभग 1.45 लाख तक कम हो गई है. हालांकि, यह छूट हर वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है.
यह गाड़ी दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. पहला, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 173 bhp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देता है. दूसरा विकल्प है 2.0-लीटर स्ट्रॉन्गहाइब्रिड इंजन है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोलवेरिएंट 16.13 kmpl का माइलेज देता है, जबकि हाइब्रिडवेरिएंट 23.24 kmpl तक की रेंज देता है (ARAI सर्टिफाइड). वहीं, फुल टैंक भरने पर ये कार लगभग 1200 किलोमीटर तक चल सकती है.
यह भी पढ़ें:-
देश की सबसे सस्ती डिस्क ब्रेक वाली बाइक कौन-सी है? फुल टैंक में 800 km देती है रेंज, जानें राइवल्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI