Continues below advertisement

पिछले 20 सालों से Innovaऔर InnovaCrystaMPVसेगमेंट में सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा गाड़ियों में गिनी जाती रही हैं, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि Toyotaमार्च 2027 तक InnovaCrysta डीजल को भारतीय बाजार से बंद कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला कंपनी की नई रणनीति और आने वाले नियमों की वजह से लिया जा सकता है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

क्यों बंद होगी Toyota Innova Crysta?

Innova Crystaआज भी उन लोगों की पहली पसंद है जो एक मजबूत, आरामदायक और बेहतर प्रीमियमMPV चाहते हैं. टैक्सी से लेकर फैमिलीयूज तक, इसकी पकड़ काफी मजबूत रही है. इसके बावजूद इसे बंद करने की सबसे बड़ी वजह आने वाले सख्त CAFE 3 नियम हैं. ये नियम कार कंपनियों को अपनी पूरी गाड़ियों की औसत फ्यूल खपत और कार्बन Emissions कम रखने के लिए मजबूर करते हैं.

Continues below advertisement

Toyota पहले ही साफ कर चुकी है कि वह भविष्य में पेट्रोलहाइब्रिडटेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान देगी. Innova Hycrossइसका सबसेबड़ाउदाहरणहै. CAFE नियमों के तहत एक स्ट्रॉन्गहाइब्रिड गाड़ी को दो गाड़ियों के बराबर माना जाता है, जिससे कंपनी को अपने टारगेट पूरे करने में आसानी होती है. यही वजह है कि हाइब्रिडमॉडल्सToyota के लिए ज्यादा फायदेमंदहैं. इसकेउलट, Innova Crystaजैसी डीजल MPV कंपनी की औसत फ्यूल खपत बढ़ाती है, जिससे नियमों का पालन करना मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि ToyotaCrystaको धीरे-धीरेबंद करने की तैयारी कर रही है.

क्या दूसरी कंपनियां कर पाएंगी रिप्लेस? 

जब Innova Hycrossलॉन्च हुई थी, तब Toyota ने कुछ समय के लिए Crystaको बंद कर दिया था, लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी और Hycrossकी लंबी वेटिंगके कारण Crystaको वापस लाया गया. हालांकि, इसबारCrystaसिर्फडीजलइंजनऔरमैनुअलगियरबॉक्सकेसाथहीआई. ऑटोमैटिकऑप्शनजानबूझकरनहींदियागयाताकिHycrossकी बिक्री पर असर न पड़े.

फिलहाल Toyota के पास Innova Crystaका कोई सीधा रिप्लेसमेंट नहीं है. आने वाले समय में देखना होगा कि Mahindra, Tata या Hyundai इस खाली जगह को भरने के लिए कोई नई MPV लाती हैं या नहीं. Toyota ने भी भविष्य के प्रोडक्ट्स को लेकर कोई साफ बयान देने से बचते हुए अपनी मल्टी-पाथवे रणनीति की बात कही है.

यह भी पढ़ें:-

Tata Sierra vs New Kia Seltos, मिड-साइज में कौन सी SUV है ज्यादा बेहतर? खरीदने से पहले जान लें अंतर 

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI