नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण कारों की बिक्री पर लगे ब्रेक के बाद इसे रफ्तार देने के लिए कंपनियां ग्राहकों को कई तरह की स्कीम्स और ऑफर दे रही हैं. इसी के तहत टोयोटा भी अपने कस्टमर्स के लिए शानदार फाइनैंस ऑफर लेकर आई है. कंपनी का ये ऑफर जुलाई में महीने में कार खरीदने पर ही दिया जाएगा तो आइए क्या हैं स्कीम.
टोयोटा का ये है ऑफर
ज्यादा से ज्यादा बिक्री बढ़ाने के लिए टोयोटा अपनी यारिस और ग्लैंजा कारों पर 55 फीसदी का अश्योर्ड बाय बैक ऑफर पेश कर रही है. इसके अलाव कंपनी इनोवा क्रिस्टा पर कम ईएमआई स्कीम दे रही है, जिसके तहत हर महीने 9,999 रुपये की ईएमआई देनी होगी. यही नहीं टोयोटा की सभी कारों पर तीन महीने बाद ईएमआई देने का भी ऑफर दे रही है, इसका मतलब टोयोटा की कोई भी कार खरीदने के तीन महीने बाद से आपकी EMI की शुरुआत होगी.
दूसरी कंपनियां भी पेश कर रही ऑफर्स
टोयोटा के अलावा कई कंपनियां कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार ऑफर्स पेश कर रही हैं. इससे पहले मारुति सुजुकी, महिंद्रा समेत टाटा मोटर्स कारों की खरीद पर अट्रैक्टिव फाइनैंस स्कीम्स दे रही हैं. इनमें कार की ईएमआई अगले साल देने, कम ब्याज दर, जैसे स्कीम्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें
ये हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, हैवी ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसानMG Hector Plus Launched: भारत में लॉन्च हुई MG Hector Plus, जानें कितने रुपए है कीमतCar loan Information:
Calculate Car Loan EMI