Scorpio या Innova नहीं, ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार, कीमत सिर्फ इतनी
Top 7 Seater Cars: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक 7-सीटर कार मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार मारुति सुजुकी अर्टिगा है. आइए जानते हैं कि कौन-सी 7 सीटर कारें टॉप पर हैं?

Top 7-Seater Cars in India: भारत में बड़ी फैमिली के साथ ड्राइव पर जाना हो तो ऐसे में लोगों की पहली पसंद 7 सीटर सेगमेंट की कारें होती हैं. आमतौर पर भारतीय बाजार में 5 सीटर एसयूवी कारें और क्रॉसओवर कारें देखने को मिलती है. लेकिन जब बात एक 7 सीटर कार की आती है तो कुछ गिने चुने विकल्प ही नजर आते हैं.
पिछले 6 महीने के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, कई भारतीय एसयूवी और एमपीवी कारों ने 7 सीटर सेगमेंट में टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर दी है. आइए जानते हैं कि पिछले महीनों किन 7-सीटर कारों ने लोगों का दिल जीता है?
इन 7-सीटर कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
पिछले छह महीने के आंकड़ों के मुताबिक, 7 सीटर कार सेगमेंट में भारत के लोगों की पहली पसंद मारुति अर्टिगा है. इस दौरान अर्टिगा की करीब 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है. अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 18,785 मारुति अर्टिगा की बिक्री की तो वहीं नवंबर में 15,150 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके अलावा दिसंबर में मारुति अर्टिगा की 16,056 यूनिट सेल की गई, जबकि जनवरी 2025 में कंपनी की 14,248 कारों की बिक्री हुई.
इसके अलावा फरवरी में 14,868 और मार्च महीने में भारत में कुल 16,804 मारुति अर्टिगा की बिक्री दर्ज की गई. इन कारों की लिस्ट में मारुति अर्टिगा के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो का नाम दूसरे नंबर आता है. पिछले 6 महीनों में महिंद्रा कंपनी ने 83,549 यूनिट्स की बिक्री की. इसके बाद लिस्ट में मारुति कंपनी की ही मारुति ईको का नाम है, जो 67,072 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर है.
वहीं, इस सेगमेंट में बादशाह कहे जाने वाली टोयोटा इनोवा 54,490 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर है और इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो है, जिसकी 6 महीने में 48,218 यूनिट्स की बिक्री हुई है.
अर्टिगा है लोगों की पहली पसंद
पिछले 6 महीने की बिक्री के आंकड़ों से ये बात पूरी तरह से साफ है कि 7-सीटर सेग्मेंट की कारों में भारत के लोगों की पहली पसंद मारुति सुजुकी कंपनी की मारुति अर्टिगा है. यह एक एमपीवी कार है, जो बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों की पहली पसंद है. मारुति अर्टिगा के बेस मॉडल की दिल्ली में कीमत 8.84 लाख रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें:-
Tesla-BYD के लिए बढ़ी मुसीबत! Kia ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान से उठाया पर्दा, यहां देखें
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























