Activa से लेकर Suzuki Access तक, किफायती कीमत में शानदार माइलेज के साथ आते हैं ये स्कूटर
Scooters Under 1 Lakh: अगर आप भी 1 लाख रुपये के बजट में ऐसे स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, जो ज्यादा माइलेज दे तो यह खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बेस्ट स्कूटर के ऑप्शन्स बता रहे हैं.

Top 5 Scooters Under 1 Lakh: अगर आप 1 लाख रुपये के बजट में किसी अच्छे स्कूटर की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आने वाली है. भारतीय बाजार में इस रेंज में कई बेहतरीन स्कूटर मौजूद हैं जोकि फीचर्स, माइलेज और भरोसे के लिहाज से शानदार हैं. भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में स्कूटर्स की जबरदस्त डिमांड है और खासकर पहली गाड़ी के तौर पर स्कूटर को ही ज्यादा पसंद किया जाता है.
आइए आपको ऐसे 5 पॉपुलर स्कूटर की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी ऑन-रोड कीमत 1 लाख रुपये से कम या इसके आसपास है और ये परफॉर्मेंस, स्टाइल और माइलेज के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं.
Honda Activa 6G
Honda Activa 6G की ऑन-रोड कीमत 92,181 से 98,731 रुपये के बीच है. इसमें 109.51cc का इंजन दिया गया है, जो 59.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. इसकी टॉप स्पीड 85 kmph है. Honda Activa को भारतीय बाजार की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर माना जाता है, जिसकी बिल्ट क्वालिटी और कम मेंटेनेंस इसे एक परफेक्ट फैमिली स्कूटर बनाते हैं.
TVS Jupiter
TVS Jupiter की ऑन-रोड कीमत 88,561 रुपये से 1.06 लाख रुपये के बीच है. इसमें 113.3cc का इंजन मिलता है और यह 48 kmpl का माइलेज देता है. इसकी टॉप स्पीड 82 kmph है. यह स्कूटर अपनी मजबूत पकड़, स्मूद राइड और बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के लिए जाना जाता है, जो इसे रोजमर्रा की सवारी के लिए आदर्श बनाता है.
Suzuki Access
Suzuki Access 125 की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 124cc का इंजन लगा है जो 8.42 PS की पावर देता है और 45 kmpl का माइलेज ऑफर करता है. यह स्कूटर उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट है जो थोड़ी ज्यादा पावर, शानदार डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में हैं.
TVS Jupiter 125
TVS Jupiter 125 की ऑन-रोड कीमत 93,891 रुपये से शुरू होती है. इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है जो 57.27 kmpl का माइलेज और 95 kmph की टॉप स्पीड का एक्सपीरिएंस देता है. यह स्कूटर खासतौर पर उन परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें ज्यादा स्पेस, आरामदायक राइड और अच्छा फ्यूल एफिशिएंसी चाहिए.
Yamaha Fascino 125
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid की ऑन-रोड कीमत 99,969 रुपये से शुरू होती है. इसमें 125cc का इंजन है, जो 68.75 kmpl का माइलेज देता है और इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है. यह स्कूटर खासकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसका हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस स्टाइलिश डिज़ाइन और शानदार माइलेज इसे एक स्मार्ट चॉइस बनाते हैं. ये सभी स्कूटर्स 1 लाख रुपये के बजट में आते हैं.
ये भी पढ़ें:-
Cars Under 10 Lakh: टाटा पंच से लेकर Kia Sonet तक, सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं ये कारें
Source: IOCL























