नईदिल्ली: अक्सर लोग अपनी बाइक और स्कूटर की कम माइलेज को लेकर परेशान रहते हैं. लेकिन फिर भी कम माइलेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर कुछ खास और जरूरी बातों पर ध्यान रखें तो बाइक या स्कूटर से बेहतर माइलेज मिल सकती है. आइए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है.
टायर्समेंसहीएयरप्रेशररखें
बाइक हो या स्कूटर अगर आप बेहतर माइलेज चाहते हैं तो हफ्ते में 2 बार अपनी गाड़ी के टायर्स में हवा चेक कराते रहें. याद रहे टायर्स में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी ने रेकमंड की है. कम हवा होने से टायर्स और इंजन दोनों पर भार पड़ता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम मिलती है. अगर टायर्स खराब हो गए हैं या घिस गए हैं तो तुरंत बदलवा लें.
फालतूएक्सेसरीजनिकालदें
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग अपने स्कूटर या बाइक में जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगवा लेते हैं. ऐसा करने से वाहन का वजन बढ़ जाता है और जब बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो भारीपन लगता है, इसकी वजह से इंजन पर लोड पड़ता है और माइलेज में कमी आने लगती है. इतना ही नहीं बाइक स्मूथ भी नहीं चलती. इसलिए फालतू एक्सेसरिज लगवाना बंद करें.
गियरबदलेंऐसे
बाइक में गलत तरीके से गियर बदलने से गियरबॉक्स के साथ इंजन पर गलत प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं गलत तरिके से लगाए गए गियर से फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है और माइलेज कम आती है. राइड के दौरान बाइक खुद ही बता देती है कि गियर बदलने का समय आ गया है. ध्यान रहे लोअर गियर में आने से बचने के लिए जबरदस्ती एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं ऐसे में फ्यूल की खपत बढ़ जाएगी.
स्पीडपररखें ध्यान
अगर आप 40-50 kmph की रफ़्तार से किसी भी वाहन को चलाते हैं तो आपको बेस्ट माइलेज मिलती है. ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन भी इस बात पर जोर देते हैं अच्छी माइलेज के गाड़ी कम स्पीड में चलायें. गाड़ी में बेवजह रेस देने से इंजन के साथ फ्यूल पर भी पड़ता है. इसलिए अच्छी माइलेज चाइये तो आपको बाइक की स्पीड 40-50 kmph रखें.
रेगुलर सर्विस
टू-व्हीलर की सर्विस रेगुलर कराने से इंजन एक दम दुरस्त रहता है, जिसकी वजह से परफॉरमेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी अच्छा असर पड़ता है. इसलिए वाहन की सर्विस बिलकुल भी मिस न करें.
यह भी पढ़ें
BS6 Bajaj Platina 100 भारत में हुई लॉन्च, TVS Sport को मिलेगी चुनौती
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI