भारत में हाल ही में टाटा मोटर्स की तरफ से TataSierraको लॉन्च किया गया है. इस गाड़ी को Maruti Grand Vitara का राइवल माना जा रहा है, ऐसे में आपके मन में जरूर सवाल आया होगा कि माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन-सी SUV ज्यादा सही साबित हो सकती है. आइए डिटेल्स जानते हैं.
किस SUV का इंजन बेहतर?
Tata Sierra में कंपनी ने 1.5 लीटर क्षमता वाले तीन इंजन विकल्प दिए हैं, जो SUV को 75.8 किलोवाट की पावर और 139 Nm का टॉर्क देते हैं. यह मॉडलमैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है. दूसरी ओर, Maruti Grand Vitara पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड-तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है. इसमें 1.5 लीटर का नेचुरलएस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 92.45 PS से 103.06 PS तक की पावर और 122 Nm से 136.08 Nm तक का टॉर्कजनरेट करता है. यह SUV भी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों में मिलती है और 19.38 से 27.97 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.
किस SUV में मिलते हैं ज्यादा फीचर्स?
Tata Sierra में कई प्रीमियमफीचर्स दिए गए हैं. इसमें LED हेडलाइट्स, 360 कैमरा, थ्रीस्क्रीनसेटअप, वायरलेसएंड्रॉइडऑटो और एप्पल कार प्ले, HypAR HUD, ड्यूल जोन क्लाइमेटकंट्रोल, 12 स्पीकर का Dolby Atmos सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी, बड़ा पैनोरमिकसनरूफ, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकसीट्स, एयरप्यूरीफायर, कूल्डग्लोवबॉक्स, पावर्डटेलगेट और कई ड्राइवमोड शामिल हैं.
Maruti Grand Vitara में भी LED लाइट्स, पैनोरमिकसनरूफ, वेंटिलेटेड सीट, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेसचार्जर, पैडलशिफ्टर्स, क्रूजकंट्रोल, पुशस्टार्ट/स्टॉप, रियरAC वेंट और Suzuki Connect जैसे फीचर्स शामिल हैं.
कौन-सी SUV ज्यादा सेफ?
Tata Sierra सुरक्षा के मामले में 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, ESP, ट्रैक्शनकंट्रोल, हिल-होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS, 360 कैमरा, रियरवाइपर-डिफॉगर और ISOFIX जैसे कई मॉडर्नफीचर्स देती है. इसके मुकाबले Maruti Grand Vitara में भी 6 एयरबैग, हिल डिसेंटकंट्रोल, हिल होल्ड, TPMS, 360 कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.
कौन-सी SUV ज्यादा किफायती?
Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि बाकी वेरिएंट्स की कीमत अभी घोषित नहीं हुई है. Maruti Grand Vitara 10.77 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आती है और इसका टॉपमॉडल 19.72 लाख तक जाता है. कीमत के हिसाब से Grand Vitara फिलहाल ज्यादा किफायती विकल्प दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें:-
1 जनवरी स ये गाड़ियां खरीदना हो जाएगा महंगा, जानिए क्यों बढ़ाई जा रही कीमत?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI