टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी मोस्ट-अवेटेडSUV टाटा सिएरा को लॉन्च किया था. इसके बाद कंपनी की ओर से गाड़ी की बुकिंग शुरू हुई, जिसके पहले ही सिएरा को 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है. Tata Sierra काफी समय से चर्चा में रहने वाली नई कारों में से एक रही है और इस कार को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अब 70,000 बुकिंग के साथ यह चर्चा लोगों के लिए रुचि में बदल गई है.
Tata Sierra का पावरट्रेन
टाटा सिएरा तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है. इनमें पहला 1.5 लीटरKryojet Diesel, 1.5 लीटरTGDiहाइपेरियनपेट्रोल और तीसरा 1.5 लीटरNA रेवोट्रॉनपेट्रोल इंजन है. कुछ दिन पहले ही गाड़ी की कीमतों की घोषणा की गई है और यह कार कई वेरिएंट्स में मौजूद है. नई सिएरा एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भविष्य में इसमें AWD (ऑल-व्हीलड्राइव) की क्षमता भी दी जा सकती है.
पावरट्रेन के मामले में भी सिएरा में बड़ा बदलाव किया गया है. खासकर पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ सिएराअपडेटेड है. इसमें नया 1.5 लीटरनेचुरलीएस्पिरेटेडपेट्रोल इंजन और नया 1.5 लीटरटर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. टर्बोपेट्रोल इंजन को नए टॉर्ककन्वर्टरगियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जबकि NA पेट्रोल इंजन में DCA ऑटोमैटिकगियरबॉक्स मिलता है.
कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
फीचर्स के मामले में भी सिएरा काफी आगे है और इसमें पैसेंजर के लिए एक्स्ट्राटचस्क्रीन जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. अपने सेगमेंट में सिएरा का मुकाबला कई नई कारों से होगा, जिनमें हुंडईक्रेटा के साथ-साथ नई मारुति सुजुकीविक्टोरिस जैसी गाड़ियां शामिल हैं. ज्यादा बुकिंग के चलते, जो ग्राहक अब बुकिंग करेंगे उनके लिए लंबा वेटिंगपीरियड होना तय माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि सिएरा के पेट्रोलवर्ज़न सबसे ज्यादा बिकेंगे, हालांकि डीजल वेरिएंट भी बिक्री में बड़ा योगदान देने वाला है.
यह भी पढ़ें:-
Tata Nexon से लेकर Hyundai Verna तक, ये हैं देश की सस्ती ADAS कारें, जानें कीमत
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI