हाल ही में टाटा सिएरा को पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इस एसयूवी का ICE वेरिएंट्स के साथ इलेक्ट्रिकमॉडललॉन्च नहीं किया गया है. टाटा कर्व की तुलना में कंपनी ने पहले सिएरा के ICE वेरिएंट्सलॉन्च किए हैं. टाटा सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को अगले साल 2026 के पहले महीने जनवरी में ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. 

कब लॉन्च होगी Tata Sierra EV?

टाटा सिएराईवी अगले साल 2026 में 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च की जा सकती है. सिएरा करीब तीन दशक पहले साल 1991 में भारत में लॉन्च हुई थी. ये देश में बनकर तैयार हुई पहली SUV थी. अब ये कार रेट्रोइंस्पायर्ड डिजाइन और एडवांस्डईवीआर्किटेक्चर के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है. टाटा सिएराईवी की लॉन्चिंग के साथ ऑटोमेकर्स अपने ईवीपोर्टफोलियो को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं.

कितनी होगी Tata Sierra EV की कीमत? 

टाटा सिएराईवी 20 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक की रेंज में मार्केट में लॉन्च की जा सकती है. टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार acti.evप्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है, जो कि रियरव्हीलड्राइव और ऑलव्हीलड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन के साथ लाई जा सकती है. सिएराईवी में बैटरीपैक के दो ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिससे ये कार फुल चार्ज करने पर 450 से 550 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

टाटा की इस कार में डुअल डिस्प्ले इंफोटेनमेंटसिस्टम, वायरलेसस्मार्टफोनइंटीग्रेशन और एक 360-डिग्री HD कैमरा लगा मिल सकता है. सिएराईवी में सेफ्टी के लिए ऑटोहोल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रैक्शनकंट्रोल और हिल होल्डअसिस्ट का फीचर मिल सकता है. इस ईवी में लेवल 2 ADAS का फीचर भी दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

नई नवेली Tata Sierra या Hyundai Creta, दोनों में से कौन-सी गाड़ी खरीदना ज्यादा बेहतर? यहां जानें 

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI