टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन का नया एडिशन पेश किया है. जिसकी दिल्ली में शो रूम कीमत 8.36 लाख से शुरू है. टाटा मोटर्स ने कहा कि नेक्सन का नया एडिशन एक्सएम (ए) पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शन हैं मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT).
'कम दाम में मिलेंगे बढ़िया फीचर्स' टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग हैड विवेक श्रीवत्स ने कहा, "हम अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नेक्सन एक्सएम (एस) की पेशकश की घोषणा करने को तैयार हैं. यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो हमारे ग्राहकों को एक शानदार कीमत पर इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स दे रहा है."
Kia Sonet से होगा मुकाबला टाटा नेक्सन के नए एडिशन का मुकाबला Kia Sonet से होगा. इस कार का इंटीरियर भी नए डिजाइन में है और इसमें कई नए फीचर्स भी दिए गये हैं. यूजर्स के लिए इसमें 10.25 इंच का कनेक्टेड पैनल टाइप HD टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया है जोकि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले को सपोर्ट करता है. इसमें BOSE के 7-स्पीकर्स के साथ सब-वूफर दिया है ताकि बेहतर साउंड मिलेग. Sonet में वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें दी हैं. यह एक कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV भी है. इसकी कीमत आठ लाख के करीब है.
ये भी पढ़ें
मारुति सुजुकी ने की अगस्त में बंपर बिक्री, इस कंपनी ने भी की जमकर कमाईइन फीचर्स के साथ Vespa Racing Sixties हुआ लॉन्च, इस स्कूटर से है मुकाबलाCar loan Information:
Calculate Car Loan EMI