फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड सेल्स के बाद टाटा मोटर्स ने Punch, नेक्सन और टियागोNRG के कुछ वैरिएंट्स को बंद कर दिया है. इसके पीछे वजह प्रोडक्शन को ज्यादा एफिशिएंट और हाई-डिमांडमॉडल्स की डिलीवरीटाइमलाइन को घटाना है. आइए जानते हैं कि कौन-सा वैरिएंट अब आप बाजार से नहीं खरीद पाएंगे.

Tata Punch इस वक्त कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जो कि पेट्रोलवर्जन और EV मिलाकर दोनों है. Tata Punch को चार प्रमुख ट्रिम्सPure, Adventure, Accompolishedऔर Creative में बेचा जाता है. अब टाटा ने एडवेंचर और एडवेंचरS वेरिएंट्स को लाइनअप से हटा दिया है.

Tata Punch Adventure में 3.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंगमाउंटेडकंट्रोल्स, ऑल-पावर विंडोज, रियर एसी वेंट्स, फॉलोमी होम हैंडलेंप,USB चार्जिंगपोर्ट और ORVMs जैसे फीचर्स मिलते थे.

नई Tata Punch में मिलते हैं ये फीचर्स

अब नई Tata Punch 2025 का इंटीरियर और भी प्रीमियम बना दिया गया है. इसमें लेदरेट-रैप्डटू-स्पोकस्टीयरिंगव्हील के साथ Tata का इल्यूमिनेटेडलोगो दिया गया है. 10.2-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंटसिस्टम अब वायरलेसApple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटलTFT इंस्ट्रूमेंटक्लस्टर उपलब्ध है.

Tata Punch में 10.25-इंच का टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिकहेडलैंप्स और क्रूजकंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ ही रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेसचार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट और कीलेसएंट्री इसे और कंफर्टेबल बनाते हैं. टॉपवेरिएंट्स में टच-एंड-टॉगलऑडियोकंट्रोल्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. 

गाड़ी का इंजन और माइलेज

नई Tata Punch में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 87 bhp पावर और 115 Nm टॉर्कजनरेट करता है. वहीं इसका CNG वेरिएंट 72 bhp और 103 Nm टॉर्क देता है. ये कार मैन्युअल और ऑटोमैटिकट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में आती है. पेट्रोलवेरिएंट 20.09 kmpl का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट 26.99 km/kg की बेहतरीन माइलेजऑफर करता है.

यह भी पढ़ें:-

440 km रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई MINI Countryman SE All4, जानें फीचर्स और कीमत 

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI