हुंडई कंपनी ने नई स्टारिया एमपीवी की पहली झलक जारी कर दी है. वैसे तो कार निर्माता कंपनी ने साल 2020 में कार के नाम की घोषणा कर दी थी. हुंडई की ये नई स्टारिया कार दो वैरिएंट स्टैंडर्ड और प्रीमियम में उपलब्ध होंगी. बता दें कि इस गाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में iMax का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. हुंडई ने इस मॉडल को एक नई डिजाइन और कंफर्ट दिया है. हालांकि कार निर्माता ने नई स्टारिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन जारी हुए टीज़र में इसके बाहरी और आंतरिक डिजाइन को देखा जा सकता है.
स्टारियाकाडिज़ाइन:
स्टारिया का डिज़ाइन एक अंतरिक्ष यान से प्रेरित है जबकि इसका नाम दो शब्दों से मिलकर बना है स्टार और रिया. मॉडल का डिजाइन की बात करें तो ये एक रेट्रो डिजाइन है जो अंतरिक्ष यान की तरह लग रहा है. इस कार में एलईडी डीएलआर भी लगी हैं जो कार को और सुंदर बना रही हैं. वहीं कार में पीछे की ओर स्लाइडिंग दरवाजे और एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं.
स्टारियाकीविशेषताएं:
इस कार के डैशबोर्ड पर टैबलेट रखने की जगह दी गई है साथ ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में मल्टीफंक्शन दिए गए हैं. वहीं गाड़ी में ऑक्स, एसी वेंट की सुविधा भी दी गई है, लेकिन टैक्निकल विशिष्टताओं के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
अन्यगाड़ियोंसेमुकाबला:
वहीं इस गाड़ी को देखकर इसका मुकाबला टोयोटा की इनोवा और किआ के कार्निवल एमपीवी से होने की उम्मीद जगाई जारी है.
इसे भी पढ़ेंः
आने वाली है नई Celerio 2021, मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन और शानदार इंटीरियर
Toyota Fortuner: शानदार फीचर के साथ ये है नई टोयोटा फॉर्चूनर
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI