अगर आप रॉयलएनफील्ड हंटर 350 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. दरअसल, यह मोटरसाइकिल अब Amazonपर भी मिल रही है, जिसपर शानदार डिस्काउंट के साथ ही NoCost EMI जैसे बेनिफिट्स का फायदा भी उठाया जा सकता है. आइए इस बाइक की कीमत और खासियत के बारे में जानते  हैं. 

RoyalEnfieldअमेजन इंडिया के साथ हाथ मिलाकर अपनी पॉपुलर 350cc रेंज को ऑनलाइन बेच रही है. इसके तहत आप हंटर को 4 हजार 999 रुपये की बुकिंगअमाउंट में घर बैठे मंगा सकते हैं . इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू होकर 1.66 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को नो-कॉस्टEMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिलने वाला है. 

रॉयलएनफील्ड हंटर 350 का इंजन

RoyalEnfieldHunter 350 के इंजन की बात की जाए तो हंटर 350 में 349cc J-सीरीजएयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये पावरट्रेन 20.2 बीएचपी और 27 एनएम का टॉर्कजनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपअसिस्टक्लच के साथ मिलता है. इस नए कलरएडिशन की बुकिंगरॉयलएनफील्डडीलरशिप, ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप के माध्यम से शुरू हो चुकी है.

किन बाइक्स को देती है टक्कर?

अगर राइवलबाइक्स की बात की जाए तो रॉयलएनफील्ड हंटर 350 टीवीएसरोनिन, होंडाHonda H'ness CB350/CB350 RS जैसी रेट्रो स्टाइल बाइक्स को कड़ी टक्कर देती हैं. इसके अलावा जावा 42 और बुलेट 350 भी इसकी राइवल्स हैं, हालांकि जावा 42 थोड़ी महंगी है. 

रॉयलएनफील्ड हंटर 350 का माइलेज

रॉयलएनफील्ड हंटर 350 का माइलेज करीब 36 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक का है, जो इसकी कैटेगरी में काफी बेहतर माना जाता है. यह बाइक अपने हल्के वजन और छोटे व्हीलबेस के चलते सिटी ट्रैफिक में आसानी से कंट्रोल होती है.  

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 5.99 लाख रुपये में मिल रही Maruti Baleno, जानिए किन गाड़ियों को देती है टक्कर? 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI