भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में शतक जड़करसबको चौंका दिया है. क्रिकेट के अलावा रोहित शर्मा लग्जरी कारों के शौकीन भी हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपने कलेक्शन में Tesla Model Y शामिल की है. यह कार लग्जरी और एडवांसटेक्नोलॉजीका शानदार पैकेजहै, जोइसेबाकीइलेक्ट्रिकगाड़ियों से अलगबनातीहै. आइए इस गाड़ी के फीचर्स और कीमत पर नजरडालतेहैं.
Tesla Model Y की भारतमें शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रखी गई है, जबकि इसका LongRangeवेरिएंट 67.89 लाख रुपये तक जाता है. रोहित शर्मा ने TeslaModel Y RWD Standard Range वेरिएंट खरीदी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये है. रोहित शर्मा का गैराज पहले से ही सुपरकारों से भरा हुआ है. रोहित के पास Lamborghini Urus SE, Range Rover HSE Long Wheelbase, Mercedes-Benz S-Classऔर GLS 400d, BMW M5, Skoda Octavia और Toyota Fortuner जैसी कई शानदार कारें हैं.
कैसे हैं Tesla Model Y के फीचर्स?
Tesla Model Y को Insurance Institute for Highway Safety (IIHS) की तरफ से Top Safety Pick+ रेटिंग मिली है. इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System), ऑटोनॉमसइमरजेंसीब्रेकिंग, फॉरवर्डकोलिजनवार्निंग, ब्लाइंडस्पॉटमॉनिटरिंग, लेन डिपार्चरअवॉइडेंस, और 360° कैमरा सिस्टम जैसी एडवांसटेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा कार में ABS with EBD, ट्रैक्शनकंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटीकंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं, जो हर ड्राइव को और सेफ बनाती हैं.
Tesla Model Y की रेंज
Tesla Model Y दो वेरिएंट्स -Standard Range (60 kWh) और Long Range (75 kWh) में उपलब्ध हैं. कंपनी का दावा है कि Standard Range वर्जन की रेंज 500 किमी तक है, जबकि Long Range मॉडल एक बार चार्ज में 622 किमी तक जा सकता है. रियलवर्ल्डकंडीशन्स में इसकी रेंज 400 से 550 किमी के बीच रहती है. चार्जिंग के मामले में यह SUV बेहद फास्ट है. होम चार्जर से इसे 8-10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, जबकि Tesla Supercharger से मात्र 15 मिनट में 238–267 किमी तक की रेंज चार्ज हो जाती है.
यह भी पढ़ें:-
फुल टैंक पर चलती है 1200 KM, क्या 2 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Toyota Hyryder? जानें राइवल्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI